लाइव न्यूज़ :

पहलगाम आतंकवादी हमलाः पाकिस्तान को घुटनों पर लाएंगे, हरदीप सिंह पुरी ने कहा- घृणित हरकत करने की सोच न सके

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2025 15:58 IST

Pahalgam terrorist attack: भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद और भी बिगड़ गए हैं। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुझे लगता है कि इस बार गलत अनुमान लगाया है।नेतृत्व प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) कर रहे हैं।‘बहुत हो गया और अब परिणाम भुगतने होंगे’।

Pahalgam terrorist attack: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि पड़ोसी देश को ‘‘घुटनों पर लाया जाएगा ताकि वह ऐसी घृणित हरकत करने की फिर कभी न सोच सके।’’ पुरी ने कहा कि पाकिस्तान ‘‘पतन’’ की ओर अग्रसर एक ऐसा देश है जो आतंकवाद का सरकार की नीति के साधन के रूप में समय-समय पर इस्तेमाल करता रहता है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने मोहाली में एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस बार उन्होंने गलत अनुमान लगाया है।

उन्होंने गलत नंबर डायल कर दिया क्योंकि हमारा नेतृत्व प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बिहार में बयान दिया था - ‘बहुत हो गया और अब उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे’।’’ भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद और भी बिगड़ गए हैं। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

नयी दिल्ली में केंद्र सरकार ने पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने के मद्देनजर पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार (अताशे) को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी-वाघा सीमा-चौकी को तत्काल बंद करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी।

पुरी ने सिंधु जल संधि के निलंबन पर कहा कि भारत ने पहली बार ऐसा कदम उठाया है जिससे पाकिस्तान को ‘‘उचित कीमत चुकानी पड़ी’’ है। पूर्व राजनयिक पुरी ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझे उन विकल्पों पर अटकलें लगानी चाहिए जिनका उपयोग किया जाएगा, लेकिन मुझे लगता है कि देश (पाकिस्तान) पतन की स्थिति में पहुंच चुका है...

पश्चिमी पड़ोसी को घुटनों पर लाया जाएगा ताकि वह फिर कभी इस तरह का घृणित कृत्य करने के बारे में न सोचें।’’ पुरी ने एक निजी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘एक राष्ट्र एक चुनाव: भारत के चुनावी परिदृश्य को नया आकार देना’ विषय पर एक संगोष्ठी में यह टिप्पणी की।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘‘हम 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। यदि आप अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पर विश्वास करते हैं तो हम कुछ ही महीनों की अवधि में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे और 2027 या 2028 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आर्थिक विकास के लिए क्या आवश्यक है, इसके लिए एक अनुकूल वातावरण की आवश्यकता है। कुछ राज्य अधिक सफल क्यों हैं क्योंकि वहां कानून- व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है और वे उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए एक अनुकूल वातावरण मुहैया कराते हैं।’’

पुरी ने 1947 में हुए विभाजन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब हम एक स्वतंत्र राष्ट्र बने तो ये (भारत और पाकिस्तान) एक ही मां की कोख से जन्मे दो देश थे। एक ओर, हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं जबकि दूसरी ओर, दूसरा देश सीमा पार आतंकवाद एवं आतंक को सरकार की नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करने में विश्वास करता है....।’’ पुरी ने कहा कि पहलगाम हमला एक ‘‘घृणित कृत्य’’ है।

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरीपाकिस्तानजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?