लाइव न्यूज़ :

पहलगाम आतंकवादी हमलाः 48 घंटों में 5 आतंकवादियों के घरों को किया ध्वस्त, हिरासत में 150 से अधिक, ठिकानों पर छापेमारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2025 19:21 IST

Pahalgam terror attack: अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल घाटी में सभी जगहों पर आतंकवादी और उनके सहयोगियों एवं समर्थकों की तलाश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे48 घंटों में पांच आतंकवादियों और सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।आसिफ शेख के घर में रहस्यमय विस्फोट हुआ, आवास नष्ट हो गए।शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Pahalgam terror attack: केंद्र शासित प्रदेश के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अधिकारियों ने कश्मीर में आतंकवादियों और उनके समर्थकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की, जिसमें उनके (आतंकवादियों) घरों को ध्वस्त किया गया, ठिकानों पर छापेमारी की गई तथा पूछताछ के लिए सैकड़ों आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल घाटी में सभी जगहों पर आतंकवादी और उनके सहयोगियों एवं समर्थकों की तलाश कर रहे हैं।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया और दुनिया भर में इसकी निंदा की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में पांच आतंकवादियों और उनके सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादी आदिल थोकर और पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकवादी आसिफ शेख के घर में रहस्यमय विस्फोट हुआ, जिससे दोनों के आवास नष्ट हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि थोकर मंगलवार को हुए पहलगाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, जबकि पुलवामा जिले के त्राल निवासी शेख पर हमले की साजिश में शामिल होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों के घर उस समय नष्ट हो गए, जब वहां रखे गए विस्फोटकों में विस्फोट हो गया था।

सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सैकड़ों ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओडब्ल्यूजी) और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया है, जिनमें से अधिकतर दक्षिण कश्मीर के चार जिलों के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को एक ऐसे ही अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें कथित एक ओडब्ल्यूजी मारा गया।

उन्होंने बताया कि अल्ताफ लाली की उस समय हत्या कर दी गई जब सुरक्षाबल उसे बांदीपुरा जिले के कुलनार इलाके में एक आतंकवादी ठिकाने पर लेकर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को श्रीनगर में अभियान चलाया गया।

जहां सफाकदल, सौरा, पांडच बेमिना, शाल्टेंग, लाल बाजार और जदीबल क्षेत्रों सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों द्वारा सतर्कता बढ़ा दिए जाने के कारण 24 घंटे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पूरे जिले में मोबाइल वाहन जांच चौकियां स्थापित की गई हैं।

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनाPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?