लाइव न्यूज़ :

पद्मपुर विधानसभा उपचुनावः बीजद ने बीजेपी के खिलाफ खेला बड़ा दांव, भाजपा नेता की पुत्रवधू बरिहा को टिकट, प्रदीप पुरोहित और सत्य भूषण साहू से मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2022 19:36 IST

Padmapur Assembly by-election: बीजद की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक स्मृति सौरव बलियारसिंह की पत्नी वर्षा सिंह बरिहा को पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बीजू जनता दल की उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्षा सिंह बरिहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की पुत्रवधू भी हैं। बीजद प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हस्ताक्षर हैं।नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है।

भुवनेश्वरः ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बड़ी बेटी वर्षा सिंह बरिहा को बारगढ़ जिले के पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।

 

वर्षा सिंह बरिहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की पुत्रवधू भी हैं। बीजद की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक स्मृति सौरव बलियारसिंह की पत्नी वर्षा सिंह बरिहा को पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बीजू जनता दल की उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजद की इस विज्ञप्ति पर पार्टी प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हस्ताक्षर हैं। इससे पहले बीजद ने 12 अक्टूबर को धामनगर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए कहा था, ‘‘ तिहिड़ी प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती अवंति दास धामनगर उपचुनाव के लिए बीजद की उम्मीदवार हैं। उन्हें मिशन शक्ति के तहत स्वयं सहायता समूह के क्षेत्र में लंबा अनुभव है। ’’

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि धामनगर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारी की घोषणा करने वाले बीजद के बयान में अवंति दास की पारिवारिक पृष्ठभूमि का कोई उल्लेख नहीं था। भाजपा नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए पद्मपुर उपचुनाव की उम्मीदवार के पति के नाम का इस्तेमाल किया है। वर्षा सिंह बरिहा का मुकाबला भाजपा के पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित और कांग्रेस के उम्मीदवार और तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू जैसे वरिष्ठ नेताओं से है।

इस बीच, ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. के. लोहानी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक में फैसला किया गया कि पद्मपुर में मतदान पांच दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा क्योंकि यह इलाका माओवादी है। इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाने हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर है।

टॅग्स :उपचुनावओड़िसाबीजू जनता दल (बीजेडी)BJPकांग्रेसनवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप