लाइव न्यूज़ :

कंगना को दिया गया पद्मश्री वापस लिया जाना चाहिए: डीसीडल्ब्यू अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

By भाषा | Updated: November 14, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अभिनेत्री कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने का अनुरोध करते हुए रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा।

रनौत ने कथित तौर पर देश की स्वतंत्रता पर विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि भारत को “असली आजादी” 2014 में मिली और 1947 में देश को “भीख” मिली थी। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे।

मालीवाल ने अपने पत्र में लिखा कि अभिनेत्री ने “देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते हुए बयान दिया।” आयोग की अध्यक्ष ने रनौत के विरुद्ध राजद्रोह का मामला दर्ज करने की भी मांग की।

उन्होंने लिखा, “इन बयानों से पता चलता है कि उनके अंदर भगत सिंह, महात्मा गांधी जैसे हमारे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति कितनी घृणा भरी हुई है, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। हम सबको पता है कि हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण हमें ब्रिटिश राज से आजादी मिली।”

मालीवाल ने रेखांकित किया कि रनौत के बयान से लाखों भारतीयों की भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने जो कहा वह “राजद्रोह” की श्रेणी में आता है।

मालीवाल ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि इस मामले का संज्ञान लिया जाए और रनौत को प्रदान किया गया पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए। आयोग की अध्यक्ष ने पत्र में लिखा कि रनौत के विरुद्ध राजद्रोह का मामला भी दर्ज किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो