लाइव न्यूज़ :

पद्म पुरस्कार राष्ट्र, मानवता के प्रति असाधारण सेवा की पहचान : उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: January 26, 2021 00:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को पद्म पुरस्कारों के लिये चुने गए लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ये पुरस्कार राष्ट्र और मानवता के प्रति असाधारण सेवा की पहचान हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति ने 119 पद्म पुरस्कार दिए जाने को मंजूरी दी है जिनमें सात पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्मश्री हैं।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ''आज पुरस्कारों के लिये चुने गए सभी लोगों को मैं बधाई देता हूं। भगवान करे कि उनका जीवन तथा कार्य समाज के अन्य लोगों के जीवन को रोशनी प्रदान करता रहे। ''

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को सोमवार को इस साल का पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं, असम के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई तथा गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत केशुभाई पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत रामविलास पासवान और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का नाम पद्म भूषण पुरस्कार पाने वालों में शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए