लाइव न्यूज़ :

Padampur Assembly by-election 2022: बीजद, भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध, 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2022 16:41 IST

Padampur Assembly by-election 2022: विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा का तीन अक्टूबर को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 21 नवंबर है।आठ निर्दलीय समेत 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।वर्षा सिंह बरिहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की पुत्रवधू भी हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा में पांच दिसंबर को होने वाले पदमपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चों को रद्द कर दिया गया जबकि बीजू जनता दल (बीजद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र वैध पाए गए।

 

 

पदमपुर उपुनाव के रिर्टिंग अधिकारी त्रिलोचन पात्रा ने कहा कि जांच के दौरान दो निर्दलीय प्रत्याशियों-जयंता थापा और देबव्रत सुनाई के नामांकन पत्रों को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 11 अन्य के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। पर्चा भरने के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को आठ निर्दलीय समेत 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

पूर्व विधायक प्रदीप पुरोहित और सत्य भूषण साहू ने क्रमश: भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है, वहीं दिवंगत बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी बर्षा सिंह बरिहा ने बीजद उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा का तीन अक्टूबर को निधन होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बड़ी बेटी वर्षा सिंह बरिहा को बारगढ़ जिले के पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। वर्षा सिंह बरिहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता की पुत्रवधू भी हैं।

ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस. के. लोहानी की अध्यक्षता में एक सर्वदलीय बैठक में फैसला किया गया कि पद्मपुर में मतदान पांच दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा क्योंकि यह इलाका माओवादी है। इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाने हैं। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 नवंबर को होगी।

टॅग्स :उपचुनावओड़िसाचुनाव आयोगबीजू जनता दल (बीजेडी)कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?