लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत सात को मार गिराया, बंदूक व देशी हथियार बरामद

By भाषा | Updated: July 27, 2019 19:38 IST

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि बस्तर जिले के नगरनार थानाक्षेत्र अंतर्गत तिरिया गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगरनार थानाक्षेत्र में एसटीएफ और डीआरजी का संयुक्त दल पिछले दो दिनों से नक्सल विरोधी अभियान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देआज जब दल नगरनार और दरभा के मध्य तिरिया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।एक इंसास राइफल, .303 बोर की चार राइफल और बड़ी संख्या में भरमार बंदूक व देशी हथियार बरामद किये गए।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों को मार गिराया है।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि बस्तर जिले के नगरनार थानाक्षेत्र अंतर्गत तिरिया गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में सात नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नगरनार थानाक्षेत्र में एसटीएफ और डीआरजी का संयुक्त दल पिछले दो दिनों से नक्सल विरोधी अभियान पर है।

आज जब दल नगरनार और दरभा के मध्य तिरिया गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से तीन महिला नक्सलियों समेत सात नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, .303 बोर की चार राइफल और बड़ी संख्या में भरमार बंदूक व देशी हथियार बरामद किये गए। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने घटनास्थल से नक्सली शिविर में मौजूद अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

टॅग्स :नक्सल हमलानक्सलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील