लाइव न्यूज़ :

"मोदी सरकार का नहीं है आधार, यूपीए के कंधों पर है खड़ी", पी चिदंबरम का निर्मला सीतारमण के लेख पर तीखा तंज

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 26, 2023 12:18 IST

कांग्रेस ने पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने पर तंज कसा और कहा कि मोदी सरकार की अपनी नींव नहीं है, वो यूपीए के आधार पर 9 सालों से सत्ता में ठहरी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम ने निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने पर किया व्यंग्यमोदी सरकार की अपनी नींव नहीं है, वो यूपीए के आधार पर 9 सालों से सत्ता में ठहरी हुई हैमोदी सरकार कुछ क्षेत्रों में खड़ी है, तो उसका श्रेय पूर्ववर्ती यूपीए द्वारा किये गये कार्यों को जाता है

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व वित्तमंत्री रहे पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने पर तंज कसा और कहा कि मोदी सरकार की अपनी नींव नहीं है, वो यूपीए के आधार पर 9 सालों से सत्ता में ठहरी हुई है।

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने सोमवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार कुछ क्षेत्रों में मजबूती से खड़ी है, तो उसका प्रमुख कारण पूर्ववर्ती यूपीए द्वारा किये गये उन क्षेत्रों का विकास है। मोदी सरकार ने अपने साख पर ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे उसकी नींव को मजबूत माना जाए।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्विटर पर कहा, "माननीय वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर समाचार पत्र इंडियन एक्सप्रेस में एक लेख लिखा है। उनके द्वारा दिए गए कई उदाहरण सच हैं, जैसा कि 5 या 10 साल तक शासन करने वाली हर सरकार के लिए सच होगा।" चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री ने विपक्ष द्वारा सरकार को अदालत में ले जाने और केस हारने के पांच उदाहरण दिए हैं।

अपनी लंबी ट्विटर पोस्ट में उन्होंने कहा, "वित्तमंत्री के दिये तर्कों में कम से कम तीन में तो साफ तौर पर गलत हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने संसद द्वारा तीन तलाक पर कानून पारित करने से पहले ही उसे अवैध घोषित कर दिया था। अनुच्छेद 370 मामले की सुनवाई अभी तक अदालत ने नहीं की है। जीएसटी कानूनों के तहत कई मामले अभी भी अदालत में लंबित हैं।"

इसके साथ ही चिदंबरम ने वित्तमंत्री के उस दावे पर भी तीखा हमला किया, जिसमें निर्मला सीतारमम ने भारत ने दूध, शहद, फल और सब्जियों के उत्पादन में शीर्ष रैंक हासिल करने की बात कही थी। कांग्रेस नेता ने बताया कि दूध, शहद, फल और सब्जियों के उत्पादन में पहले ही रैंक वर्षों पहले हासिल कर ली गई थी"

चिदंबरम ने कहा, "माननीय वित्त मंत्री प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के श्रेय का दावा करती हैं। वह भूल जाती हैं कि वो जिस आधार के कारण हुआ, उसकी परिकल्पना, निर्माण और कार्यान्वयन यूपीए सरकार द्वारा किया गया था और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के तहत पहला हस्तांतरण यूपीए सरकार द्वारा ही किया गया था।"

इसके बाद उन्होंने वित्त मंत्री द्वारा 11.72 करोड़ शौचालय बनाने का दावे पर कहा, "उन्हें अपनी सरकार की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए कि निर्माण किये गये शौचालय में से कितने अप्रयुक्त और अनुपयोगी हैं क्योंकि उनमें पानी की कमी है।"

चिदम्बरम ने कहा, "हर सरकार के खाते में उपलब्धियां होंगी। मोदी सरकार भी ऐसा ही बता रही है। अगर मोदी सरकार कुछ क्षेत्रों में मजबूती से खड़ी है, तो इसका कारण यह है कि वह पूरी तरह से यूपीए सरकार के कंधों पर खड़ी है।"

टॅग्स :पी चिदंबरमनिर्मला सीतारमणकांग्रेसBJPUPA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?