लाइव न्यूज़ :

संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेंगे पी चिदंबरमः नलिनी

By भाषा | Updated: December 4, 2019 18:28 IST

उन्होंने बताया कि उनके शाम को तिहाड़ जेल से रिहा होने की संभावना है। वरिष्ठ वकील नलिनी ने कहा कि वह खुश है कि उनके पति को जमानत मिली। अपने स्वास्थ्य की देखभाल के बाद वह राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होना शुरू करेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 13 दिसम्बर को समाप्त होगा।

Open in App
ठळक मुद्देशिवगंगा लोकसभा सीट से सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया।शिवगंगा लोकसभा सीट का पी चिदंबरम ने कई बार प्रतिनिधित्व किया है और अब वह तमिलनाडु से राज्यसभा के सदस्य हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में उन्हें (पूर्व वित्त मंत्री) उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने का बुधवार को स्वागत किया और कहा कि वह संसद के शीतकालीन सत्र में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने बताया कि उनके शाम को तिहाड़ जेल से रिहा होने की संभावना है। वरिष्ठ वकील नलिनी ने कहा कि वह खुश है कि उनके पति को जमानत मिली। अपने स्वास्थ्य की देखभाल के बाद वह राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होना शुरू करेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 13 दिसम्बर को समाप्त होगा।

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के पुत्र और शिवगंगा लोकसभा सीट से सांसद कार्ति चिदंबरम ने भी उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया। शिवगंगा लोकसभा सीट का पी चिदंबरम ने कई बार प्रतिनिधित्व किया है और अब वह तमिलनाडु से राज्यसभा के सदस्य हैं।

आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में पी चिदंबरम को बुधवार को राहत प्रदान करते हुये उच्चतम न्यायालय ने उन्हें जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले से मिली रकम से संबंधित धन शोधन के मामले में चिदंबरम को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :कांग्रेसपी चिदंबरमआईएनएक्स मीडियाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए