लाइव न्यूज़ :

उभरती पार्टियों के चुनाव लड़ने पर बोले चिदंबरम- 'दिल्ली की हवा गुणवत्ता पर विश्वास करते हैं तो आप...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 8, 2022 12:19 IST

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने उभरती पार्टियों के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आप दिल्ली में रहते हैं और यदि आप दिल्ली में हवा (गुणवत्ता) पर विश्वास करते हैं, तो आप गुजरात में अरविंद केजरीवाल (आप के राष्ट्रीय संयोजक) को वोट नहीं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार चौथे दिन मंगलवार सुबह 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जतायी है।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे 348 था।

अहमदाबाद: गुजरात में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच उभरती पार्टियों के चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने कहा, "जब तक मैं रहता हूं, आप दिल्ली में रहते हैं और यदि आप दिल्ली में हवा (गुणवत्ता) पर विश्वास करते हैं, तो आप गुजरात में अरविंद केजरीवाल (आप के राष्ट्रीय संयोजक) को वोट नहीं देंगे।"

बता दें कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार चौथे दिन मंगलवार सुबह 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जतायी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में औसत से तीन डिग्री अधिक है। 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का औसत एक्यूआई मंगलवार सुबह करीब सवा नौ बजे 348 था। रविवार को एक्यूआई 339 था जो बढ़कर सोमवार को 354 हो गया। शनिवार को यह 381 था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 2008 के बाद से नवंबर महीने में सबसे अधिक है। सोमवार को अधिकतम तापमान जहां औसत से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना के साथ दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसअरविंद केजरीवालAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप