लाइव न्यूज़ :

कैंटीन का खाना खाने से चिदंबरम का इनकार, सीबीआई 'गेस्ट हाउस' में बिना कुछ बोले बिताई रात

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 23, 2019 08:30 IST

सीबीआई हिरासत की पहली रात चिदंबरम ने घर के खाने की मांग की थी लेकिन बिना कोर्ट की अनुमति के ऐसा नहीं किया जा सका। इसके बाद चिदंबरम ने कैंटीन का खाना खाने से इनकार कर दिया और भूखे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम को 26 अगस्त तक सीबीआई हिरासत में भेजा गया है।हिरासत की पहली रात भूखे रहे चिदंबरम और बिना किसी से कुछ बोले रात बिताई।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सीबीआई हिरासत में अपनी पहली रात भूखे रहकर बिताई। उन्होंने घर के खाने की मांग की थी लेकिन बिना कोर्ट की अनुमति के ऐसा नहीं किया जा सका। इसके बाद चिदंबरम ने कैंटीन का खाना खाने से इनकार कर दिया और भूखे रहे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक चिदंबरम रातभर चुपचाप रहे। उन्होंने सीबीआई अधिकारियों और डॉक्टरों से भी मुश्किल से बात की। रिपोर्ट के मुताबिक चिदंबरम को ग्राउंड फ्लोर के सुइट-5 पर रखा गया है। उनकी निगरानी के लिए दो सीबीआई अधिकारी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे उनपर नजर रखी जा रही है।

दिल्ली की एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को बृहस्पतिवार को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया और कहा कि उनसे हिरासत में पूछताछ न्यायोचित है क्योंकि उनके खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं तथा गहन जांच जरूरी है। अदालत ने साथ ही सीबीआई को यह सुनिश्चित करने को कहा कि चिदंबरम की व्यक्तिगत गरिमा का किसी भी तरीके से हनन नहीं हो।

अदालत ने कहा कि चिदंबरम को 2007-08 और 2008-09 में भुगतान किये जाने के आरोप ‘विशिष्ट और स्पष्ट’ हैं तथा अगर धन का भुगतान किया गया तो उसके दिये जाने के पूरे मार्ग का पता लगाना होगा। अदालत ने कहा कि चिदंबरम 26 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में रहेंगे, जिस दौरान एजेंसी नियमों के अनुसार उनकी नियमित चिकित्सा जांच कराएगी। अदालत ने चिदंबरम के परिजनों और वकीलों को उनसे रोजाना आधा घंटे तक मुलाकात की इजाजत दे दी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडियासीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण