लाइव न्यूज़ :

RSS के कार्यक्रम में शामिल होने के निमंत्रण पर प्रणब मुखर्जी की सहमती, इधर चिदंबरम ने दी ये नसीहत

By भाषा | Updated: May 30, 2018 23:18 IST

चिदंबरम ने कहा, 'उन्होंने (मुखर्जी) निमंत्रण स्वीकार कर लिया और ऐसे में इस पर बहस करने का कोई मतलब नहीं बनता कि उन्होंने निमंत्रण क्यों स्वीकार किया।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार करने के मुद्दे पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज कहा कि मुखर्जी को संघ को यह बताना चाहिए कि उसकी विचारधारा में क्या गलत है।

चिदंबरम ने कहा, 'उन्होंने (मुखर्जी) निमंत्रण स्वीकार कर लिया और ऐसे में इस पर बहस करने का कोई मतलब नहीं बनता कि उन्होंने निमंत्रण क्यों स्वीकार किया। इससे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप वहां जाएं और उनको (आरएसएस) यह बताएं कि उनकी विचारधारा में क्या गलत है।'उधर, पार्टी प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने इस मामले पर कोई टिप्पणी से इंकार कर दिया।

मुखर्जी के आरएसएस का निमंत्रण स्वीकार किए जाने को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ और कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं। आरएसएस ने मुखर्जी को सात जून को होने वाले अपने 'संघ शिक्षा वर्ग-तृतीय वर्ष समापन समारोह' के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है। मुखर्जी ने इस न्योते को स्वीकार कर लिया है।

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीपी चिदंबरमआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील