लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष के साथ बैठक में ऑक्सीजन, टीके की कमी, जीएसटी बकाये का मुद्दा उठा

By भाषा | Updated: April 19, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को राज्य विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारियों के अलावा राज्यों के संसदीय कार्य मंत्री, मुख्य सचेतक तथा विपक्ष के नेताओं के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक की । सूत्रों ने बताया कि इसमें ऑक्सीजन, दवा और टीके की कमी तथा राज्यों के जीएसटी बकाये का मुद्दा उठा ।

उन्होंने सुझाव दिया कि ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के स्थानीय निकायों सहित लोकतांत्रिक संस्थाओं को सामूहिक रूप से कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए जनता के बीच में रहकर व्यापक प्रयास करने के वास्ते प्रेरित किया जाये।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि पीठासीन अधिकारीगण अपने-अपने राज्यों के विधान मण्डलों में कंट्रोल रूम स्थापित करें, जो सभी जनप्रतिनिधियों से जुड़े रहें। इसके माध्यम से प्राप्त सूचनाएं एवं जनता की कठिनाइयों को सरकार तक पहुंचाने का काम करें।

उन्होंने कहा कि केन्द्र से संबंधित कोई विषय हो, तो वे लोकसभा कंट्रोल रूम तक पहुंचाएं।

सूत्रों के अनुसार, बैठक के दौरान महाराष्ट्र के नेताओं ने ऑक्सीजन, दवा और टीके की कमी का मुद्दा उठाया ।

उन्होंने कहा कि नेताओं ने राज्यों के जीएसटी बकाये को जारी करने का मुद्दा भी उठाया ।

बैठक के बाद बिरला ने संवाददाताओं से कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी जन प्रतिनिधियों को लोगों के कल्याण के लिये एक टीम के रूप में काम करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए