लाइव न्यूज़ :

देशभर में ऑक्सीजन की कमी, ओडिशा सरकार ने यूपी, महाराष्ट्र, एमपी, दिल्ली सहित कई राज्यों को भेजे 29 टैंकर

By भाषा | Updated: April 25, 2021 15:02 IST

ओडिशा में मरीजों के लिए रोज 23.78 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है जबकि राज्य में सिलेंडर ऑक्सीजन का रोज 129.68 टन उत्पादन है।

Open in App
ठळक मुद्दे हजारों जरूरतमंद मरीजों को बिना देरी के ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके।तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) का रोज 60 टन उत्पादन किया जा रहा है। बरहामपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 10 मई तक एक एलएमओ संयंत्र शुरू किया जाएगा।

भुवनेश्वरः ओडिशा ने पिछले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और अन्य जरूरतमंद राज्यों के लिये पुलिस के सुरक्षा घेरे में करीब 510 मीट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन के साथ कम से कम 29 टैंकर रवाना किये हैं।

ओडिशा पुलिस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इसके अलावा शनिवार तक ढेंकनाल, राउरकेला और अंगुल से 15 और टैंकरों को रवाना किया गया। राज्य पुलिस ने टैंकरों को जल्दी पहुंचाने के लिए एक गलियारा (कॉरिडोर) बनाया है ताकि विभिन्न राज्यों में हजारों जरूरतमंद मरीजों को बिना देरी के ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके।

एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) वाई के जेठवाइस के नेतृत्व में गठित किया गया विशेष प्रकोष्ठ ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे राज्यों को इसकी आपूर्ति कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ओडिशा में मरीजों के लिए रोज 23.78 टन मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है जबकि राज्य में सिलेंडर ऑक्सीजन का रोज 129.68 टन उत्पादन है।

इसके अलावा तरल चिकित्सीय ऑक्सीजन (एलएमओ) का रोज 60 टन उत्पादन किया जा रहा है। बरहामपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 10 मई तक एक एलएमओ संयंत्र शुरू किया जाएगा जबकि 15 कोविड अस्पतालों में भी एलएमओ संयंत्र लगाने की योजना है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पी के मोहपात्र ने कहा कि ओडिशा अपनी आवश्यकताएं पूरी करने के बाद अन्य जरूरतमंद राज्यों को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है। राज्य की जरूरतों को नजरअंदाज करते हुए दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन देने का सवाल ही नहीं उठता।

साथ ही उन्होंने उन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि ओडिशा में कुछ मरीजों को ऑक्सीजन नहीं दी गई। इस बीच भाजपा के प्रदेश महासचिव पृथ्वीराज हरिचंदन ने आरोप लगाया कि बरहामपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का भंडार खत्म हो गया है और शुक्रवार रात को ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत हुई। बहरहाल गंजम जिला प्रशासन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए