लाइव न्यूज़ :

हावड़ा हिंसा को लेकर सियासी पारा चढ़ा, अनुराग ठाकुर ने बंगाल सरकार बोला हमला, सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी को बताया हिंसा के लिए जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2023 18:30 IST

हावड़ा हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर पत्रकार हिंसा का शिकार हो रहे हैं और राज्य सरकार बनी हुई है। इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री ने कहा- बंगाल में पत्रकार हिंसा का शिकार हो रहे हैं और राज्य सरकार बनी हुई हैमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा और अन्य दक्षिणपंथी संगठन को हिंसा के लिए जिम्मेदार बतायाहावड़ा में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान और फिर शुक्रवार को भी हुई हिंसा 

नई दिल्ली: हावड़ा मेंरामनवमी शोभायात्रा के दौरान और फिर शुक्रवार को हुई ताजा हिंसा को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ममता बनर्जी के शासन के दौरान पत्रकारों पर हमले हुए। रामनवमी के जुलूसों के दौरान पथराव किया गया। उन्होंने कहा कि अगर पत्रकार हिंसा का शिकार हो रहे हैं और राज्य सरकार बनी हुई है। इससे बड़ी शर्मनाक बात और क्या हो सकती है इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।"

जबकि इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि राम नवमी के दिन हावड़ा में हुई हिंसा के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य दक्षिणपंथी संगठन जिम्मेदार हैं। उन्होंने लोगों से इलाके में शांति बनाये रखने की अपील की। 

बनर्जी ने बांग्ला समाचार चैनल एबीपी आनंदा से बातचीत में कहा, ‘‘हावड़ा की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। हावड़ा में हिंसा के पीछे न तो हिंदू थे और ना ही मुस्लिम थे। बजरंग दल और अन्य ऐसे संगठनों के साथ भाजपा हथियारों के साथ हुई इस हिंसा में शामिल थी।’’  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन सभी लोगों की मदद करेगी जिनकी संपत्तियों को झड़पों के दौरान नुकसान पहुंचा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हावड़ा में बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के सिलसिले में 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’’ 

प्रशासन के एक वर्ग में शिथिलता का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि संघर्ष में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार हावड़ा में राम नवमी के मौके पर दो समूहों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान इलाके में कई गाड़ियों में आग लगा दी गयी और दुकानों में तोड़फोड़ की गयी। जिले के काजीपाड़ा इलाके में और आसपास शुक्रवार को स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में रही। इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अनुराग ठाकुरममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो