लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के छठे चरण में 51.5 फीसदी से अधिक मतदान

By भाषा | Updated: December 13, 2020 20:40 IST

Open in App

जम्मू, 13 दिसंबर जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के छठे चरण के तहत 18 जिलों की 31 सीटों पर हो रहे मतदान में रविवार को 51.5 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 7.48 लाख मतदाता हैं।

राज्य के चुनाव आयुक्त के.के. शर्मा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि पूरे केंद्रशासित प्रदेश में सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। जम्मू संभाग में 68.56 फीसदी और कश्मीर संभाग में 31.55 फीसदी मतदान हुआ है।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि जम्मू के पुंछ जिले में सर्वाधिक 76.78 फीसदी मतदान हुआ जबकि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सबसे कम 4.60 फीसदी मतदान हुआ।

डीडीसी चुनाव के छठे चरण में 31 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिनमें से 14 कश्मीर क्षेत्र और 17 जम्मू क्षेत्र की सीटें हैं।

चुनाव को सुचारू रूप से कराने के लिए 2071 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 1208 कश्मीर क्षेत्र में और 863 जम्मू क्षेत्र में थे।

केंद्र शासित प्रदेश की 280 डीडीसी सीटों के लिए चुनाव आठ चरणों में होने हैं, जिसकी शुरूआत 28 नवंबर को हुई थी। अबतक 221 सीटों पर चुनाव हो चुका है।

मतगणना 22 दिसंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए