लाइव न्यूज़ :

देश में म्यूकोर्मिकोसिस के 45,000 से अधिक मामले सामने आए : सरकार

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई सरकार ने मंगलवार को कहा कि 15 जुलाई तक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में म्यूकोर्मिकोसिस के कुल 45,432 मामले सामने आए हैं जिनमें से 21,085 प्रभावित लोगों का इलाज चल रहा है वहीं 4,252 लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि बड़ी संख्या में म्यूकोर्मिकोसिस रोगी (84.4 प्रतिशत) अतीत में कोविड​​​​-19 से पीड़ित थे।

कोविड की दूसरी लहर के बाद म्यूकोर्मिकोसिस के मामलों में वृद्धि हुई और स्वास्थ्य मंत्रालय ने व्यापक विश्लेषण और परामर्श के बाद समस्या के समाधान के लिए कई कदम उठाए हैं।

म्यूकोर्मिकोसिस और अन्य फंगल संक्रमण ऐसे लोगों में अधिक होते हैं जिनकी रोग प्रतिरोधक शक्ति कम होती है और वे मधुमेह, कैंसर जैसे रोगों से पीड़ित होते हैं।

मंडाविया ने कहा कि हालांकि यह कोई नयी बीमारी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मई में राज्यों से बीमारी का वस्तुनिष्ठ आकलन प्राप्त करने के लिए महामारी रोग कानून के तहत म्यूकोर्मिकोसिस को अधिसूचित बीमारी घोषित करने का अनुरोध किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए