लाइव न्यूज़ :

भारत में 2,300 से अधिक कुत्ते, 1,415 घोड़े दे रहे पुलिस को सेवा : आंकड़े

By भाषा | Updated: December 30, 2020 19:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भारत में 2,300 से अधिक कुत्ते और 1,415 घोड़े पुलिस को सेवा दे रहे हैं। इस मामले में गुजरात सबसे पहले पायदान पर है और फिर इसके बाद उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र का नंबर है।

पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो द्वारा जारी किए गए एक जनवरी 2020 तक के आंकड़ों के अनुसार गुजरात पुलिस की सेवा में सर्वाधिक घोड़े और ऊंट हैं तथा महाराष्ट्र पुलिस की सेवा में सर्वाधिक ‘स्निफर डॉग्स’ तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा में सर्वाधिक ‘ट्रैकर डॉग्स’ हैं।

ब्यूरो ने नवीनतम ब्योरे में कहा है कि भारत में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ‘ट्रैकर्स डॉग्स’, ‘स्निफर डॉग्स’, घोड़े और ऊंटों सहित 3,867 जानवर हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की इकाई पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार देश में कुल मिलाकर 2,365 कुत्ते (1,516 स्निफर और 849 ट्रैकर्स), 1,415 घोड़े, 28 ऊंट और 59 अन्य जानवर हैं।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में गुजरात पुलिस की सेवा में सर्वाधिक 574 जानवर हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा में 428, महाराष्ट्र पुलिस की सेवा में 298 और मध्य प्रदेश पुलिस की सेवा में 244 जानवर हैं।

गुजरात पुलिस के पास 422 घोड़े, 69 स्निफर, 49 ट्र्रैकर्स कुत्ते हैं। इसके अलावा इसके पास 28 ऊंट और छह अन्य श्रेणी के जानवर हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस के पास 215 घोड़े, 96 स्निफर और 117 ट्रैकर्स कुत्ते हैं। हालांकि, इस राज्य की पुलिस से संबंधित ब्योरे में ऊंटों और ‘अन्य’ जानवरों से संबंधित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

महाराष्ट्र पुलिस की सेवा में 194 स्निफर और 104 ट्रैकर्स कुत्ते हैं, लेकिन कोई घोड़ा या ऊंट नहीं है। वहीं, मध्य प्रदेश पुलिस के पास 132 घोड़े, 68 स्निफर और 44 ट्रैकर्स कुत्ते हैं।

तेलंगाना पुलिस की सेवा में 235, तमिलनाडु में 226, कर्नाटक में 208, पश्चिम बंगाल में 197, राजस्थान में 187, आंध्र प्रदेश में 181, केरल में 157, बिहार में 147 और पंजाब पुलिस की सेवा में 127 जानवर शामिल हैं।

वहीं, दिल्ली पुलिस की सेवा में 86 जानवर शामिल हैं जिनमें 15 ट्रैकर्स और 59 स्निफर कुत्ते तथा 12 घोड़े शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए