लाइव न्यूज़ :

प्रवासी मज़दूरों की घर वापसी में यूपी ने किया टॉप, 22 लाख प्रवासी कामगार लौटे घरः सरकार

By भाषा | Updated: June 9, 2020 20:44 IST

उत्तर प्रदेश में 1642 ट्रेनों से 22.17 लाख से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिकों ने घर वापसी की है. सरकार का दावा है कि वो दक्षिण के राज्यों से भी अपने कामगारों एवं श्रमिकों को प्रदेश में लाने में कामयाब हुई है. यूपी सरकार का कहना है कि वो उड़ीसा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के ईंट भट्ठा श्रमिकों को उनके घर वापस भेजने का भी इंतज़ाम कर रही है

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में कालाबाजारी, जमाखोरी करने वाले 908 लोगों के खिलाफ 691 एफआईआर दर्ज करते हुए 323 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  ‘फेक न्यूज’ के तहत अब तक 1408 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है अवस्थी ने कहा, ''प्रदेश में अब तक 1642 ट्रेनों से 22.17 लाख से अधिक लोगों को लाया जा चुका है .

लखनऊ: लॉकडाउन के कारण देश भर से प्रवासी कामगारों का पलायन जारी है.  इस पलायन में सबसे ज्यादा कामगार यूपी लौटे हैं. उत्तर प्रदेश में 1642 ट्रेनों के जरिए अब तक 22.17 लाख से अधिक प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आये हैं. अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने मंगलवार को कहा, ''देश में सबसे अधिक कामगार उत्तर प्रदेश में आये हैं.  दक्षिण के राज्यों से भी हम अपने कामगारों एवं श्रमिकों को प्रदेश में लाने में सफल हुए हैं .'' अवस्थी ने कहा, ''प्रदेश में अब तक 1642 ट्रेनों से 22.17 लाख से अधिक लोगों को लाया जा चुका है .

गोरखपुर में अब तक 278 ट्रेनों से 3, 56, 650 कामगार एवं श्रमिक आये हैं .'' उन्होंने बताया कि प्रदेश में गुजरात से 548 ट्रेनों से 7, 98, 089 लोग आ चुके हैं . महाराष्ट्र से 428 ट्रेनें, पंजाब से 235 ट्रेनें तथा दिल्ली से 103 ट्रेनें कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर प्रदेश में आ चुकी हैं . अवस्थी ने बताया कि उड़ीसा, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के ईंट भट्ठा श्रमिकों को उनके राज्य में भेजे जाने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की जा रही है. 

अवस्थी ने कहा कि धारा 188 के तहत 63, 445 एफआईआर दर्ज करते हुये 1, 74, 466 लोगों को नामजद किया गया है . प्रदेश में अब तक 60, 40, 899 वाहनों की सघन जांच में 53, 166 वाहन सीज किये गये.  चेकिंग अभियान के दौरान 27, 11, 72, 236 रूपए का जुर्माना वसूल किया गया . अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 908 लोगों के खिलाफ 691 एफआईआर दर्ज करते हुए 323 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  उन्होंने बताया कि ‘फेक न्यूज’ के तहत अब तक 1408 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की गई है .

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनाप्रवासी मजदूरकोरोना वायरस इंडियायोगी आदित्यनाथश्रमिक स्पेशल ट्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी