लाइव न्यूज़ :

बिहार में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से पिछले छह महीनों में गायब हो गईं 100 से अधिक लड़कियां, लाखों-करोड़ों का मुनाफा कमा रहे हैं मानव तस्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2025 17:20 IST

इस गंभीर मामले को लेकर अधिवक्ता एसके झा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं।

Open in App

पटना:बिहार में भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से पिछले छह महीनों में 100 से अधिक लड़कियों के रहस्यमय ढंग से गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले को लेकर अधिवक्ता एसके झा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि नेपाल, चीन, ब्राजील, सऊदी अरब समेत अन्य देशों में इन लड़कियों को बड़े पैमाने पर बेचा जा रहा है।

मोतिहारी से सटे भारत-नेपाल सीमा वाले क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह सक्रिय हैं। एसके झा ने बताया कि जुलाई में रक्सौल से 10, रामगढ़वा से 3, आदापुर से 4, अगस्त में रक्सौल अनुमंडल के भेलाही, कौड़ीहार और अन्य स्थानों से 18, सितंबर में पूरे अनुमंडल के विभिन्न स्थानों से 17 (जिसमें एक विवाहिता भी शामिल), अक्टूबर में 15 और नवंबर में 15 लड़कियां गायब हुईं। कुल छह माह में 83 लड़कियां गायब होने की पुष्टि हुई है। 

इन लड़कियों का इस्तेमाल नशा कारोबारियों द्वारा नशीले पदार्थ की तस्करी में भी किया जा रहा है। इसके अलावा, भारत के जम्मू-कश्मीर, पांडिचेरी, चीन, सऊदी अरब, दुबई, अर्जेंटीना और अन्य देशों में लड़कियों को शादी कराकर, बच्चा पैदा कराने, देह व्यापार, बॉडी पार्ट्स की खरीद-फरोख्त जैसी गतिविधियों के लिए विदेश भेजा जाता है। 

बीते छह माह में सीमा क्षेत्र से गायब हुई लड़कियों में से महज एक दर्जन को रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की गई लड़कियों में चार लड़कियां एक ही परिवार की थीं। शेष लड़कियां अब भी लापता हैं। इन घटनाओं से सीमा क्षेत्र के परिजनों में डर और खौफ का माहौल व्याप्त है। यह मामला पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा कर रहा है। 

अधिवक्ता ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए आयोग से हस्तक्षेप की अपील की है। आशंका जताई जा रही है कि एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी सिंडिकेट इन लड़कियों को ऊंचे दामों पर बेच रहा है। अपने देश के अलावा नेपाल, चीन, ब्राजील और सऊदी अरब के लोग शामिल हैं, लाखों-करोड़ों का मुनाफा कमा रहे हैं। 

लापता हो रही इन लड़कियों को विदेशों में भारी कीमतों पर बेचे जाने का खुलासा हुआ है। बॉडी पार्ट्स की खरीद-फरोख्त के लिए भी लड़कियों की बड़े पैमाने पर तस्करी किए जाने की जानकारी सामने आई है, जो मानवता को शर्मसार करने वाला है।

टॅग्स :मानव तस्करीबिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप