लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को मात दे दी, लेकिन अस्पतालों की भयावह तस्वीर भुला नहीं पा रहे मरीज

By भाषा | Updated: May 24, 2021 17:37 IST

Open in App

(राधिका शर्मा)

नयी दिल्ली, 24 अस्पतालों में भीड़-भाड़ वाले वार्ड, डॉक्टर और तीमारदार की कमी, मरीजों का ही एक-दूसरे का हाथ पकड़ कांपते हुए शौचालय जाना और इससे भी विद्रूप कि बगल में लोगों को मरते हुए देखना़.... हालांकि, ठीक हो कर कई मरीज घरों को लौटे चुके हैं लेकिन अस्पतालों की इन भयावह तस्वीरों ने उनके मनोपटल जो छाप छोड़ी है, वह उनके पूरी तरह ठीक होने में बाधक बनती जा रही है।

करीब एक साल हो चुके हैं महामारी शुरू हुए और दूसरी लहर में सकंट बढ़ने के बीच कई मरीज कोविड-19 का सामना कर घरों को लौट चुके हैं। लेकिन वे अस्पतालों की यादों को भुला नहीं पा रहे हैं जिसकी वजह से उनमें पीटीएसडी (पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिस्ऑर्डर), व्याकुलता और अनिद्रा जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

गुरुग्राम स्थित फोर्टिस हेल्थकेयर में मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ.समीर पारिख कहते हैं, ‘‘कोविड-19 को मात देकर अस्पतालों से बाहर आने वाले कई लोगों के लिए वे ‘ सुन्न करने वाले अनुभव’ थे। ’’

उन्होंने कहा कि ऐसे कोविड मरीजों को अस्पताल की यादें परेशान कर रही हैं जो ठीक होते दिखाई दे रहे हैं लेकिन हो सकता है कि वे केवल बाहर से ठीक हो रहे हैं।

पहचान गुप्त रखते हुए कोविड-19 को मात देने वाली दिल्ली की एक गृहणी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘शायद ही किसी डॉक्टर ने पहले दो दिन तक हमारी सुध ली। हम उस कोविड-19 वार्ड में छह -महिला और पुरुष मरीज-लोग थे। हम अस्पताल कर्मियों का ध्यान आकर्षित कराने के लिए प्लास्टिक की बोतलें दरवाजे पर फेंकते थे। मैंने तीन लोगों को अपने बगल में मरते देखा।’’

इस महिला की उम्र 57 साल है और दिल्ली के सरकारी अस्पताल में पांच दिन तक भर्ती रहने के बाद छुट्टी पाकर अब वह धीरे-धीरे अपनी ताकत जुटा रही हैं।

उन्होंने अस्पताल में बिताए समय को रोंगटे खड़े करने वाला बताया।

महिला ने कहा, ‘‘हमें शौचालय तक ले जाने के लिए कोई नहीं था। हम मरीज ही एक-दूसरे का हाथ पकड़कर शौचालय तक जाते थे जो महिलाओं-पुरुषों के लिए एक ही था और बहुत गंदा था।’’

महिला ने बताया, ‘‘जब हमारे बगल के बिस्तर पर भर्ती बुजुर्ग मरीज बार-बार अपना ऑक्सीजन मास्क हटा रहा था तब वार्ड ब्वॉय ने चिल्लाते हुए कहा, अंकल जी, इससे हमें फर्क नहीं पड़ेगा, इसलिए आप ऐसा करते रह सकते हैं।’’

अस्पताल से आए एक महीने होने के बावजूद वह इस बात से परेशान हैं कि उनकी बगल वाले बिस्तर पर भर्ती महिला का क्या हुआ ?

समाज शास्त्री संजय श्रीवास्तव कहते हैं, ‘‘ऐसा लगता है कि इस महामारी का कोई जवाब नहीं है। इससे आम तौर पर सामाजिक व्याकुलता, अविश्वास एवं मनोवैज्ञानिक अस्थिरता पैदा हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो