लाइव न्यूज़ :

कुछ समय में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे जयराम ठाकुर, पीएम संग केंद्रीय नेतृत्व को कहा धन्यवाद

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 8, 2022 15:31 IST

हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं और मैं पिछले 5 वर्षों के दौरान पीएम और अन्य केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राजनीति से इतर राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है।निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अपराह्न करीब तीन बजे के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 11 सीटें जीत चुकी है और 28 सीटों पर आगे है।भाजपा नौ सीटें जीत चुकी है और 17 सीटों पर आगे है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त मिलती नजर आ रही है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध अपराह्न करीब तीन बजे के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस 11 सीटें जीत चुकी है और 28 सीटों पर आगे है। भाजपा नौ सीटें जीत चुकी है और 17 सीटों पर आगे है। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है और एक अन्य सीट पर निर्दलीय आगे चल रहा है।

इस बीच हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। उन्होंने ये भी कहा कि मैं लोगों के जनादेश का सम्मान करता हूं और मैं पिछले 5 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम राजनीति से इतर राज्य के विकास के लिए खड़े रहेंगे। हम अपनी कमियों का विश्लेषण करेंगे और अगले कार्यकाल में सुधार करेंगे।

बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश का 1985 से यह राजनीतिक इतिहास रहा है कि यहां की जनता ने किसी भी पार्टी को लगातार दो बार सत्ता की चाबी नहीं सौंपी है। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद लगा रही थी। 

हिमाचल में 59 स्थानों पर वोटों की गिनती की जा रही है। इन चुनावों में 76.44 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। हिमाचल में कुल 412 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, जिनमें 24 महिलाएं और 99 निर्दलीय शामिल हैं। पहले 30 मिनट में डाक मतपत्रों की गिनती हुई, जिसके बाद साढ़े आठ बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गणना आरंभ की गई।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :जयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेश चुनाव 2022Bharatiya Janata Partyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए