लाइव न्यूज़ :

39 सदस्यों वाली कांग्रेस कार्य समिति में केवल 3 सदस्य ही 50 साल से कम उम्र के, जानिए कौन हैं ये नेता

By भाषा | Updated: August 20, 2023 19:16 IST

इस बार कार्य समिति के 39 सदस्यों में से सिर्फ तीन सदस्य 50 साल से कम उम्र के हैं। जहां पायलट 46 वर्ष के हैं, वहीं गौरव गोगोई 43 और कमलेश्वर पटेल 49 साल के हैं। कार्य समिति में शामिल प्रमुख चेहरा राहुल गांधी 53 साल के हैं, तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 51 साल की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार को घोषित कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्यों को शामिल किया गयाकांग्रेस कार्य समिति में सिर्फ तीन नेता ही 50 वर्ष से कम उम्र के हैंखड़गे ने पदभार संभालने के करीब 10 महीने बाद नयी कार्य समिति का पुनर्गठन किया

नई दिल्ली: कांग्रेस ने उदयपुर के अपने ‘चिंतन शिविर’ और रायपुर के महाधिवेशन में भले ही संगठन के सभी स्तरों पर 50 प्रतिशत स्थान 50 साल से कम उम्र के नेताओं को देने (50 अंडर 50) के फार्मूले की बात की हो, लेकिन रविवार को घोषित कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) में जिन 39 सदस्यों को शामिल किया गया, उनमें सिर्फ तीन नेता ही 50 वर्ष से कम उम्र के हैं। ये राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, लोकसभा में पार्टी के उपनेता गौरव गोगोई और मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पदभार संभालने के करीब 10 महीने बाद रविवार को नयी कार्य समिति का पुनर्गठन किया, जिसमें उनके साथ पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य (चार पदेन सदस्यों समेत) शामिल किए गए हैं। कांग्रेस कार्य समिति में इस बार पार्टी शासित किसी राज्य के मुख्यमंत्री को शामिल नहीं किया गया है।

पहले सामान्यत: कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में से वरिष्ठ नेताओं को कार्य समिति समिति में स्थान दिया जाता रहा है। मौजूदा समय में कांग्रेस की चार राज्यों कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सरकारें हैं। इनमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की गिनती पार्टी के वरिष्ठतम नेताओं में होती है। कांग्रेस ने इस साल फरवरी में रायपुर के महाधिवेशन में अपने संविधान में संशोधन किया था जिसके अनुसार, कार्य समिति के सदस्यों की संख्या को 23 से बढ़ाकर 35 कर दी गई थी। कांग्रेस के संविधान में यह प्रावधान भी है कि पार्टी अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और पार्टी से संबंधित मौजूदा या पूर्व प्रधानमंत्री कार्यसमिति के स्वत: सदस्य होते हैं।

इस बार कार्य समिति के 39 सदस्यों में से सिर्फ तीन सदस्य 50 साल से कम उम्र के हैं। जहां पायलट 46 वर्ष के हैं, वहीं गौरव गोगोई 43 और कमलेश्वर पटेल 49 साल के हैं। कार्य समिति में शामिल प्रमुख चेहरा राहुल गांधी 53 साल के हैं, तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा 51 साल की हैं। कांग्रेस ने अपनी नयी सीडब्ल्यूसी में हमेशा की तरह वरिष्ठ नेताओं को तरजीह दी है। सीडब्ल्यूसी में शामिल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्र 90 साल है, तो वरिष्ठ नेता एके एंटनी 82, अंबिका सोनी 80 और मीरा कुमार 78 साल की हैं । पार्टी अध्यक्ष खड़गे खुद 81 साल के हैं, जबकि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी 76 वर्ष की हैं।

कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों में मणिकम टैगोर (48), दीपेंद्र हुड्डा (45), मीनाक्षी नटराजन (50) और कन्हैया कुमार (36) साल के हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर 49 साल, पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत 46, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री परिनीति शिंदे 42, दिल्ली की पूर्व विधायक अलका लांबा 47, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. 41, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेटा डिसूजा 48 और एनएसयूआई के अध्यक्ष नीरज कुंदन 33 साल के हैं।

टॅग्स :कांग्रेसCongress Committeeमल्लिकार्जुन खड़गेसचिन पायलटराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील