लाइव न्यूज़ :

राजग की बैठक को लेकर बोले पीएम मोदी- हमारा गठबंधन एक समय-परीक्षित गठबंधन है

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 18, 2023 20:26 IST

बैठक आरंभ होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र का राजग समय की कसौटी पर खरा उतरा है, जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना चाहता है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह राजग की इस स्तर की पहली बैठक है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह राजग की इस स्तर की पहली बैठक है।यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब विपक्षी दलों ने आज ही बेंगलुरू में अपनी दूसरी बैठक की।बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक मंगलवार को यहां स्थित एक पंचसितारा होटल में हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में भाग लेने पहुंचे, जहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जीतन राम मांझी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के ई पलानीस्वामी सहित कुछ अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। 

बैठक आरंभ होने से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र का राजग समय की कसौटी पर खरा उतरा है, जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना चाहता है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दौरान यह राजग की इस स्तर की पहली बैठक है। 

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब विपक्षी दलों ने आज ही बेंगलुरू में अपनी दूसरी बैठक की और अपने गठबंधन का नाम 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)' रखा है। 

इसके कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में कहा, "यह बहुत खुशी की बात है कि पूरे भारत से हमारे मूल्यवान सहयोगी आज दिल्ली में राजग की बैठक में भाग लेंगे। हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है, जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना चाहता है और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है।" बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह