लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: ICMR ने कहा भारत में नहीं हुआ है कम्युनिटी ट्रांसमिशन, देश में कोरोना से रिकवरी रेट पहुंचा 49.21 प्रतिशत

By सुमित राय | Updated: June 11, 2020 16:33 IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में 2.86 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं, लेकिन अभी भी आईसीएमआर का कहना है कि देश में महामारी का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का दर 49.21 प्रतिशत हो गया है।आईसीएमआर के महानिदेशक ने बताया कि भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।भारत में अब तक 286579 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और अब तक 2.86 लाख से ज्यादा लोग कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि इस बीच राहत भरी खबर है कि देश में ठीक हो रहे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।। भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों का दर 49.21 प्रतिशत हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया, "आज देश का रिकवरी रेट 49.21% है, अब देश में रिकवर हो चुके लोगों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से ज्यादा है। 11 जून तक हमारे देश में 1 लाख 41 हजार 28 लोग रिकवर हो चुके हैं।"

कम जनसंख्या वाले देशों से नहीं कर सकते तुलना

इसके साथ ही लव अग्रवाल ने कहा, "हमें तुलना उसी देश से करनी चाहिए, जिसकी जनसंख्या हमारे देश के लगभग समान है। जिन देशों की जनसंख्या हमारे देश के अनुपात में काफी कम है उनके साथ हम तुलना नहीं कर सकते।"

आईसीएमआर ने कहा देश में नहीं हुआ है कम्युनिटी ट्रांसमिशन

आईसीएमआर के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ) बलराम भार्गव ने कहा, "भारत इतना बड़ा देश है और इस हिसाब से कोरोना वायरस का प्रसार बहुत कम है। भारत में कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।"

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं 2.86 लाख लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक 286579 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 8102 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में अब तक 141028 लोग ठीक हुए हैं और भारत में अभी कोविड-19 के 137448 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत