लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 100 प्रतिशत हमारी पार्टी की सरकार बनेगी, बेंगलुरु में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

By रुस्तम राणा | Updated: October 16, 2022 16:12 IST

बेंगलुरु में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा आरएसएस पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। वहीं कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार बनाने का दावा करते हुए खड़गे ने कहा, कर्नाटक में 100 प्रतिशत हमारी पार्टी सत्ता में वापस आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने भाजपा आरएसएस पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगायाकांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने कहा, कर्नाटक में 100 प्रतिशत हमारी पार्टी सत्ता में वापस आएगीकांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव को लेकर खड़गे बोले हमें अपनी पार्टी का संगठन मजबूत करना है

बेंगलुरु:कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होने जा रहा है। यह चुनाव कांग्रेस के दो दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच होगा। रविवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा आरएसएस पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। वहीं कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार बनाने का दावा करते हुए खड़गे ने कहा, कर्नाटक में 100 प्रतिशत हमारी पार्टी सत्ता में वापस आएगी।

उन्होंने कहा, हमारे नेता कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे (भाजपा-आरएसएस) यहां स्वायत्त निकायों और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। हमें संसद से सड़क तक लड़ना है। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर खड़गे ने कहा, देश में बेरोजगारी और मुद्रास्फीति है, जीडीपी विकास दर गिर रही है, रुपये का मूल्य गिर रहा है, पेट्रोल-डीजल और आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं। 

वहीं कांग्रेस में संगठनात्मक चुनाव को लेकर खड़गे बोले हमें अपनी पार्टी का संगठन मजबूत करना है। उन्होंने कहा, भाजपा-आरएसएस की प्रतिशोधी नीतियों से लड़ना मेरा कर्तव्य है, वे धर्म के आधार पर देश को बांट रहे हैं। वे पिछड़ों, अनुसूचित जातियों, अल्पसंख्यकों को बांट रहे हैं। वे सब कुछ चुनाव के नजरिए से देखते हैं। खड़गे यहां राहुल गांधी की नेतृत्व में चल रही देशव्यापी 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए थे। 

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे और थरूर के भाग्य का फैसला 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा, जो पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में शामिल हैं। खड़गे को गांधी परिवार का 'अनौपचारिक आधिकारिक उम्मीदवार' माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता उनका समर्थन करते हैं, जबकि थरूर पार्टी में बदलाव के लिए मैदान में उतरे हैं।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJPआरएसएसशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी