लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस मंत्री ने मांगी माफी, कहा- लिंगायतों को विभाजित करना बड़ी गलती

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2018 16:57 IST

राज्य मंत्री शिवकुमार ने आगे कहा कि हमारी सरकार से यह गलती हुई तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं और आप हमें माफ कर दीजिए।धर्म को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए और अगर इसपर राजनीति हुई है तो आप मानवता का सम्मान नहीं कर सकते।'

Open in App

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा लिंगायत समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा देने के फैसले पर पहली बार सार्वजानिक तौर माफी मांगी है। राज्य के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को एक जनसभा संबोधित करते हुए कहा कि लिंगायत-वीरशैव के बीच विभाजन करना बड़ी गलती थी। 

उन्होंने कहा 'सरकार में रहते हुए हमसे एक बड़ी गलती हुई। राजनीतिक दलों को धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। कई मंत्रियों नेताओं ने इन मामलों में हस्तक्षेप किया और चुनावी नतीजें उनके फैसले के सबूत हैं।

राज्य मंत्री शिवकुमार ने आगे कहा कि हमारी सरकार से यह गलती हुई तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं और आप हमें माफ कर दीजिए।धर्म को लेकर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए और अगर इसपर राजनीति हुई है तो आप मानवता का सम्मान नहीं कर सकते।' 

उन्होंने कहा 'राज्य में उस समय बहुत सारे राजनीतिक विकास हो रहे थे, लेकिन धर्म के मामलों में किसी भी सरकार को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था।

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही राज्य में कांग्रेस सरकार ने लिंगायत को अल्पसंख्यक का दर्जा देने का फैसला किया था। जिसके बाद लिंगायत समुदाय और दलित समुदाय ने इसका खूब विरोध किया था।

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप