लाइव न्यूज़ :

याद रखे दुनियाः मरने से पहले चार लोगों को नया जीवन दे गई 13 साल की बच्ची, जानें पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 20, 2021 13:50 IST

चंडीगढ़ और मुंबई में अंग विफलता से पीड़ित चार रोगियों की मदद करने के लिए अपने अंगों को दान कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे18 जुलाई को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था।शोकग्रस्त पिता से अनुरोध किया कि क्या वह अंग दान पर विचार कर सकते हैं।बहादुर पिता ने बहुत धैर्य दिखाया और अंगदान के लिए सहमति दी।

चंडीगढ़ः 13 साल की लड़की ने मरने से पहले वो काम किया, जिसे दुनिया याद रखेगी। एक 13 वर्षीय बच्ची ने चार लोगों को नया जीवन दे दिया। 

 

 

चंडीगढ़ की 13 वर्षीय एक लड़की के अंगों से चंडीगढ़ और मुंबई में चार रोगियों को नया जीवन मिला है। लड़की को ‘सेरेब्रल ओडेमा’ बीमारी के बाद दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया था। यह जानकारी सोमवार को अस्पताल ने दी। चंडीगढ़ की लड़की आठ जुलाई को सेरेब्रल ओडेमा के कारण अचेत हो गई थी और उसे सेक्टर-16 के सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बहरहाल, उसकी स्थिति खराब होने के चलते उसे परास्नतक चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया। पीजीआईएमईआर की तरफ से जारी बयान में बताया गया, ‘‘लेकिन सभी प्रयास विफल रहे और उसे नहीं बचाया जा सका...उसे 18 जून को दिमागी तौर पर मृत घोषित कर दिया गया।’’

इसने बताया कि पीजीआईएमईआर के प्रतिरोपण समन्वयक ने लड़की के पिता से संपर्क किया कि क्या वह अंगदान पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने अंगदान की सहमति दे दी। पीजीआईएमईआर में अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर अशोक कुमार ने बताया कि परिवार की सहमति के बाद उसके हृदय, लीवर, किडनी और कोर्निया को सुरक्षित निकाला गया।

इसके बाद पीजीआईएमईआर से चंडीगढ़ हवाई अड्डे तक ग्रीन कोरीडोर बनाकर अंगों को विमान से मुंबई भेजा गया। कुमार ने बताया कि शेष अंगों को यहां पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ के रोगियों में प्रतिरोपित कर दिया गया।

टॅग्स :चंडीगढ़मुंबईडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत