लाइव न्यूज़ :

सरोजिनी नगर मार्केट को 25-26 दिसंबर को सम विषम आधार पर संचालित करने का आदेश

By भाषा | Updated: December 25, 2021 00:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार को सरोजिनी नगर मार्केट को सप्ताहांत में सम विषम आधार पर संचालित करने की अनुमति दी।

बाजार के हितधारकों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह भी फैसला किया गया कि सभी दुकानदार बाजार में लगाए गए टीकाकरण शिविर में अपने कर्मचारियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे।

दिल्ली सरकार के आदेश में कहा गया है, ‘‘पिछले कुछ दिनों में सरोजिनी नगर मार्केट में अत्यधिक भीड़ देखी गई। संक्रमण के रोजाना के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि के मद्देनजर 24 दिसंबर को हुई बैठक में सभी बाजार व्यापार संघों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 25 और 26 दिसंबर 2021 को सप्ताहांत में सम विषम आधार पर बाजार का संचालन किया जाएगा।’’

सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट, वसंत विहार द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि कोविड-19 के लिए बाजार को ‘सुपर स्प्रेडर’ (संक्रमण फैलने का बड़ा स्थान) बनने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 180 मामले आए जो कि 16 जून के बाद से सर्वाधिक मामले हैं और संक्रमण दर बढ़कर 0.29 प्रतिशत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता