लाइव न्यूज़ :

सीपीसीबी को आरओ निर्माताओं को कम टीडीएस वाली जगहों पर वाटर प्यूरीफायर न लगाने का निर्देश जारी करने का आदेश

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) को निर्देश दिया है कि वह उन सभी आरओ निर्माताओं को वाटर प्यूरीफायर पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश जारी करे, जहां पानी में पूर्णतः घुले हुए ठोस पदार्थ (टीडीएस) का स्तर 500 मिलीग्राम प्रति लीटर से कम है।

एनजीटी के प्रमुख न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल, न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल और विशेषज्ञ सदस्य डॉ नागिन नंदा की पीठ ने सीपीसीबी से कार्ट्रिज सहित आरओ रिजेक्ट के प्रबंधन पर भी निर्देश जारी करने को कहा।

पीठ ने कहा, “उच्चतम न्यायालय के आदेश के साथ पठित इस अधिकरण के आदेशों के अनुपालन के लिए, हम सीपीसीबी को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 की धारा 5 के तहत सभी निर्माताओं को इस अधिकरण के आदेशों के संदर्भ में एक उचित आदेश जारी करने का निर्देश देते हैं ताकि एक महीने के भीतर यह लागू हो सके।”

अधिकरण ने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्राललय द्वारा जल शोधन प्रणाली के उपयोग पर विनियमन' पर जारी गजट अधिसूचना को उसके आदेश का अनुपालन नहीं कहा जा सकता है।

पीठ ने अपने एक दिसंबर के आदेश में कहा, “अधिसूचना पर्यावरण (संरक्षण) नियम, 1986, अनुसूची एक के नियम 115 में संशोधन के संबंध में है ताकि घरेलू जल शोधन प्रणाली (डीडब्ल्यूपीएस) और अन्य डीडब्ल्यूपीएस के सभी उपयोगकर्ता सीपीसीबी द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करें।

उसने कहा,"जहां टीडीएस 500 मिलीग्राम/लीटर से कम है, वहां आरओ सिस्टम को विनियमित और प्रतिबंधित करने का कोई प्रावधान नहीं है, जैसा कि इस अधिकरण द्वारा निर्देशित किया गया है। आरओ रिजेक्ट की कोई आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन भी नहीं है। इसी तरह, पानी की बर्बादी का मुद्दा अनसुलझा रह जाता है।”

एनजीटी ने स्पष्ट किया कि सीपीसीबी का आदेश पर्यावरण और वन मंत्रालय (एमओईएफ) द्वारा जारी अधिसूचना से स्वतंत्र और अप्रभावित होगा।

हरित अधिकरण ने पहले कहा था जनहित की कीमत पर केवल कंपनियों के व्यावसायिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए जनहित की कीमत पर आरओ प्यूरीफायर के उपयोग में पानी की भारी बर्बादी को रोकने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह