लाइव न्यूज़ :

जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर बैन मामले में दिल्ली के एलजी का दखल, शाही इमाम ने कहा- रोक का आदेश वापस लिया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2022 07:06 IST

दिल्ली के जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में प्रवेश पर रोक के आदेश को वापस ले लिया गया है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि उप राज्यपाल ने इस मसले पर उनसे बात की। इसके बाद फैसले को वापस लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देजामा मस्जिद ने महिलाओं के प्रवेश पर रोक वाले विवादास्पद आदेश को वापस ले लिया है।जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने उनसे बात की थी।मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में प्रवेश पर लगाई गई थी रोक।

नयी दिल्ली: जामा मस्जिद ने महिलाओं के प्रवेश पर रोक वाले विवादास्पद आदेश को गुरुवार को वापस ले लिया। इस मामले में उठे विवाद के बाद हस्तक्षेप करते हुए दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने शाही इमाम से बात की थी। जामा मस्जिद प्रशासन ने नोटिस लगाया था, ‘‘जामा मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले दाखिला मना है।’’

जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया, ‘‘उप राज्यपाल ने मुझसे बात की। हमने नोटिस बोर्ड हटा दिये हैं। लेकिन मस्जिद देखने के लिए आने वाले लोगों को उसकी शुचिता बनाकर रखनी होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं के प्रवेश पर कभी कोई प्रतिबंध नहीं था। वे आ सकती हैं और नमाज अदा कर सकती हैं और यहां तक कि घूम भी सकती हैं लेकिन किसी धार्मिक स्थल की शुचिता बनाकर रखनी होगी।’’

जामा मस्जिद के प्रशासन ने इसके मुख्य द्वारों पर नोटिस लगाया था जिसमें कहा गया था कि मस्जिद में लड़कियों के अकेले या समूह में प्रवेश पर रोक है। इस फैसले पर विवाद शुरू होने के बाद शाही इमाम ने आज दिन में कहा था कि यह आदेश नमाज पढ़ने वालों के लिए नहीं है। मस्जिद प्रशासन के सूत्रों ने कहा कि तीन मुख्य प्रवेश द्वारों के बाहर कुछ दिन पहले नोटिस लगाये गये थे, जिन पर तारीख नहीं है।

मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जताई थी। स्वाति मालिवाल ने ट्वीट कर ये भी कहा था कि वह इस मामले को लेकर मस्जिद के शाही इमाम को नोटिस जारी करने जा रही हैं।

ऐतिहासिक जामा मस्जिद का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 1650-1656 के बीच करवाया था। पुरानी दिल्ली में लाल किला के पास मौजूद इस मस्जिद को देखने बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

टॅग्स :दिल्ली समाचारविनय कुमार सक्सेनास्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई