लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पाली-जोधपुर समेत 10 जिलों में भारी वर्षा और अजमेर-अलवर सहित 15 जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी

By धीरेंद्र जैन | Updated: June 4, 2020 21:23 IST

मौसम विभाग ने राजस्थान के पाली-जोधपुर समेत 10 जिलों में भारी वर्षा और अजमेर-अलवर सहित 15 जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में बीते कुछ दिनों से वर्षा का दौर चलने से गर्मी से राहत मिली है।पाली, जोधपुर, जैसलमेर सहित 10 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।अजमेर, अलवर, टोंक व सीकर सहित 15 जिलों में आंधी की चेतावनी जारी किया गया है।

जयपुर।राजस्थान में बीते कुछ दिनों से वर्षा का दौर चलने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के पाली, जोधपुर, जैसलमेर सहित 10 जिलों में भारी वर्षा और अजमेर, अलवर, टोंक व सीकर सहित 15 जिलों में आंधी की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी जयपुर में बुधवार को हुई हल्की बारिश और आज सुबह से बादलों की आवाजाही के कारण तामपान में गिरावट आने से गर्मी से राहत मिली है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार रात को 31 डिग्री से अधिक तापमान के साथ प्रदेष के सबसे गर्म रहे बाडमेर जिले में बुधवार रात तापमान लगभग पांच डिग्री की गिरावट के साथ 26.5 डिग्री रह गया। वहीं बीती रात 27.7 डिग्री के साथ कोटा प्रदेष में सबसे गर्म रहा। सबसे कम तापमान माउंटआबू में करीब डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 16.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, चुरू श्रीगंगानगर, जालौर, जोधपुर, पाली, नागौर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ आदि जिलों में भारी से भारी वर्षा होने और मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अतिरिक्त बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, कोटा, उदयपुर आदि जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बरसात की चेतावनी है। वहीं, पाली, जालौर, जिलों में भारी बरसात की चेतावनी है।

वहीं, अजमेर, अलवर, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, झुंझुनूं, बांसवाड़ा, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक, उदयपुर, जिलों में मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन के साथ 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टराजस्थानमौसमजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप