लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मध्यम बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’

By भाषा | Updated: September 22, 2021 12:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी में मौसम विभाग ने बुधवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसके तहत मध्यम बारिश हो सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, इस साल मानसून के दौरान दिल्ली में बुधवार सुबह तक 1164.7 मिमी बारिश हुई, जो 1964 के बाद से सबसे अधिक, और आंकड़ों को जब से एकत्रित किया जा रहा है, तब से सबसे अधिक बारिश की सूची में तीसरे नंबर पर है।

दिल्ली में 1975 में 1,155.6 मिमी और 1964 में 1,190.9 मिमी बारिश हुई थी।

आईएमडी के अधिकारियों के अनुसार, सितंबर अंत तक बारिश के रुक-रुककर होने का अनुमान है। यह दिल्ली में अब तक का दूसरा सबसे अधिक बारिश वाला मानसून बन सकता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ और नमी से लदी पूर्वी हवाओं के बीच सम्पर्क के कारण हल्की बारिश का अनुमान है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है।’’

बृहस्पतिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, 15 मिमी से कम वर्षा को ‘हल्की’ , 15 से 64.5 मिमी के बीच ‘मध्यम’, 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच ‘भारी’, 115.6 से 204.4 मिमी के बीच ‘बेहद भारी’ और 204.4 मिमी से अधिक बारिश को ‘अत्यधिक भारी’ वर्षा की श्रेणी में माना जाता है।

दिल्ली में सितंबर में अभी तक 400 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। बुधवार की सुबह तक 408.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो सितंबर 1944 के बाद से इस महीने में दर्ज की गई अधिकतम वर्षा है, जब 417.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में आमतौर पर मानसून में 653.6 मिमी बारिश होती है, पिछले साल 648.9 मिमी बारिश हुई थी। एक जून से 21 सितंबर के बीच आमतौर पर 625.8 मिमी बारिश होती है। दिल्ली में 25 सितंबर से मानसून लौटने लगता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर