लाइव न्यूज़ :

Rajya Sabha: राज्य सभा के उपसभापति पद के लिए मनोज झा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, हरिवंश सिंह से मुकाबला

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2020 13:47 IST

राज्य सभा के उपसभापति पद के लिए 14 सितंबर को चुनाव होना है। इसमें NDA की ओर से हरिवंश नारायण सिंह उम्मीदवार होंगे। वहीं, विपक्ष की ओर से मनोज झा को उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सभा उपसभापति पद के चुनाव के लिए मनोज झा होंगे विपक्ष के उम्मीदवार14 सितंबर को है चुनाव, एनडीए की ओर से हरिवंश नारायण सिंह पहले ही भर चुके हैं अपना नामांकन

राज्य सभा में उपसभापति पद को लेकर चुनाव दिलचस्प हो गया है। विपक्ष की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मनोज झा को अपना उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, NDA की ओर से हरिवंश नारायण सिंह पहले ही बतौर उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। 

मनोज झा मूल रूप से बिहार के हैं और सहरसा क्षेत्र से आते हैं और साल 2018 से राज्यसभा के सांसद हैं। वहीं हरिवंश नारायण सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हैं। हालांकि, उनका जन्म बिहार के छपरा जिले के सिताब दियारा में हुआ था। 

इससे पहले विपक्ष की ओर से डीएमके के तिरुची शिवा को खड़ा करने की बात की जा रही थी। दरअसल, राज्यसभा उपसभापति पद का चुनाव संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 14 सितंबर को होना है। ऐसे में नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर है।

एनडीए की ओर से जेडीयू सांसद हरविंश सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। साथ ही बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए व्हिप भी जारी कर दिया है। हरिवंश पत्रकार रहे हैं। वहीं, मनोज झा दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

राज्य सभा में अभी एनडीए के पास सबसे अधिक सीटें हैं। इसमें बीजेपी के पास 87 और एआईडीएमके के पास 9 सीटें हैं। वहीं, जेडीयू के 5, अकाली दल के पास 3 सीटें हैं। इसके अलावा भी अन्य पार्टियां हैं। सरकार को भरोसा है कि 245 सदस्यों वाले सदन में हरिवंश की जीत निश्चित है।

वहीं, यूपीए पर नजर डालें तो कांग्रेस 40, वामपंथी दल 6, डीएमके 7, आरजेडी, 5, शिवसेना 3, एनसीपी 4, मुस्लिम लीग 1, जेडीएस 1, जेएमएम 1, केरला कांग्रेस 1 और टीडीपी के 1 सदस्य का समर्थन मनोज झा को मिल सकता है। ये आंकड़ा 70 के करीब पहुंचता है।

ऐसे में गैर-एनडीए और गैर यूपीए दल सबसे अहम भूमिका निभा सकते हैं। इनकी संख्या राज्यसभा में 68 है। इनमें टीएमसी 13, बीएसपी 4, आप-3, बीजेडी 9, टीआरएस 7, वाईएसआर-6, पीडीपी के 2 सहित कुछ अन्य पार्टियां शामिल हैं।

टॅग्स :हरिवंशराज्य सभासंसदसंसद मॉनसून सत्रराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों