लाइव न्यूज़ :

राजनीतिक दलों ने कार्यकर्ताओं से कहा, ईवीएम व स्ट्रांग रूम पर रखे नजर, अतिरिक्त सतर्कता बरतें

By भाषा | Updated: May 21, 2019 16:36 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने हालांकि ऐसी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि जिन लोगों को इस संबंध में आपत्तियां थीं, उन्हें संबद्ध जिला प्रशासन ने अपनी बात से संतुष्ट किया है। चंदौली में ईवीएम उतारकर मतगणना केन्द्र के एक कमरे में रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर व्यक्त उक्त आशंकाओं को निर्मूल करार दिया।गाजीपुर प्रकरण पर उन्होंने बताया कि प्रत्याशी ईवीएम पर नजर रखने के लिए अधिक संख्या में लोग वहां चाहते थे।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ईवीएम से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बीच राजनीतिक दलों ने मंगलवार को अपने अपने कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने हालांकि ऐसी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि जिन लोगों को इस संबंध में आपत्तियां थीं, उन्हें संबद्ध जिला प्रशासन ने अपनी बात से संतुष्ट किया है। चंदौली में ईवीएम उतारकर मतगणना केन्द्र के एक कमरे में रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। चंदौली में रविवार को अंतिम चरण के तहत मतदान हुआ था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय इस सीट से पुन: किस्मत आजमा रहे हैं।

एक अन्य वीडियो गाजीपुर का है, जहां सपा—बसपा गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन ईवीएम बदलने का प्रयास कर रहा है। वीडियो में अंसारी और उनके समर्थकों की पुलिस के एक अधिकारी से झड़प हो रही है। अधिकारी उनसे क्षेत्र को खाली करने का आग्रह कर रहा है लेकिन अंसारी और उनके समर्थक उसकी नहीं सुन रहे हैं।

उनका दावा है कि ईवीएम से भरे वाहन को बाहर ले जाने का प्रयास किया गया है। अंसारी माफिया डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई हैं। मुख्तार इस समय बांदा जेल में बंद है। गाजीपुर में अंसारी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा से है। अंसारी ने मांग की कि बसपा के कम से कम दो कार्यकर्ताओं को पास जारी करके परिसर के निकट बैठने दिया जाए, जहां पांच अलग..अलग जगहों पर स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गयी हैं।

इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर व्यक्त उक्त आशंकाओं को निर्मूल करार दिया। गाजीपुर प्रकरण पर उन्होंने बताया कि प्रत्याशी ईवीएम पर नजर रखने के लिए अधिक संख्या में लोग वहां चाहते थे।

जिलाधिकारी ने उन्हें अपनी बात से संतुष्ट कर दिया है और जो लोग विरोध कर रहे थे, वापस लौट गये हैं। लू ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान कर रहे हैं। वहां सीसीटीवी लगाये गये हैं। प्रत्याशियों को अपने प्रतिनिधियों के जरिए स्ट्रांग रूम पर नजर रखने की अनुमति दी गयी है। सभी आशंकाएं निर्मूल हैं।

राजनीतिक दलों ने हालांकि अपने नेताओं, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अतिरिक्त सतर्कता बरतें। सभी विपक्षी दलों ने अपनी जिला एवं नगर इकाइयों को निर्देश जारी करके कार्यकर्ताओं से मतगणना के लिए तैयार रहने को कहा है।

मतगणना के दौरान अनियमितता की आशंका के चलते विपक्षी दलों के आलाकमान ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बनाये रखने में किसी तरह की ढिलाई ना बरतें।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?