लाइव न्यूज़ :

खतरे में पड़ सकती है हरियाणा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला की कुर्सी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2019 02:14 IST

जींद क्षेत्र के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है. 31 जनवरी को घोषित होने वाले उप चुनाव परिणाम में अगर इनेलो के उम्मीदवार उमेद सिंह रेढू जीत जाते हैं तो कांग्रेस की तुलना में इनेलो का एक विधायक ज्यादा हो जाएगा.

Open in App

हरियाणा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला की कुर्सी खतरे में पड़ती लग रही है. सदन में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) विधायक दल के उप नेता जसविंदर सिंह संधू का शनिवार को निधन हो गया. संधू पिछले कुछ समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. इलाज के लिए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई में दाखिल करवाया गया था. उनके निधन के बाद विधानसभा में इंडियन लोकदल की विधायकों की तादाद घाट कर 17 रह गई है.

सदन में इसा समय कांग्रेस के विधायकों की तादाद भी 17 ही है. इनेलो के विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन की वजह से करवाए जा रहे जींद क्षेत्र के लिए 28 जनवरी को मतदान होना है. 31 जनवरी को घोषित होने वाले उप चुनाव परिणाम में अगर इनेलो के उम्मीदवार उमेद सिंह रेढू जीत जाते हैं तो कांग्रेस की तुलना में इनेलो का एक विधायक ज्यादा हो जाएगा.

अगर कांग्रेस के उम्मीदवार रणदीप सिंह सुरजेवाला जीतते हैं तो भी पार्टी को सदन में कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि सुरजेवाला पहले ही कैथल क्षेत्र से विधायक हैं. उप चुनाव जीतने की स्थिति में उन्हें किसी एक सीट से इस्तीफा देना पड़ेगा. पूर्व मंत्री और इनेलो के विधायक संधू के निधन की वजह से पेहोवा क्षेत्र के लिए भी जल्दी ही उप चुनाव करवाया जा सकता है.

मौजूदा खट्टर सरकार का कार्यकाल पूरा होने में अभी नौ महीने का समय बाकी है. ऐसी सूरत में अगर जींद के बाद इनेलो को पेहोवा उप चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा और कांग्रेस जीती तो विपक्ष के नेता की कुर्सी को एक बार फिर खतरा पैदा हो जाएगा. ऐसे हालात में कांग्रेस के विधायकों की तादाद इनेलो से ज्यादा हो जाएगी.

चौटाला इस समय पारिवारिक लड़ाई में उलझे विपक्ष के नेता अभय चौटाला इस समय पारिवारिक लड़ाई में भी उलझे हुए हैं. इनेलो से उनके भतीजे सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला ने अलग होकर जननायक जनता पार्टी का गठन कर लिया है.

दुष्यंत की विधायक मां नैना सिंह और दो अन्य विधायक राजदीप फौगाट और अनूप धानक का झुकाव सांसद दुष्यंत चौटाला की तरफ है. ऐसे में इन तीनों बागी विधायकों में से कोई एक अगर विधायक पद से इस्तीफा दे देता है तो भी अभय सिंह चौटाला की विपक्ष के नेता की कुर्सी छीन जाएगी.

टॅग्स :हरियाणाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील