लाइव न्यूज़ :

चुनाव आयोग ने विपक्ष की मांग की खारिज, ईवीएम के मतों से पहले नहीं होगी वीवीपैट पर्चियों की गिनती

By भाषा | Updated: May 22, 2019 22:55 IST

तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई में कांग्रेस सहित 22 दलों के नेताओं ने मंगलवार को चुनाव आयोग से वीवीपैट की पर्चियों की गिनती, ईवीएम के मतों की गिनती से पहले करने और ईवीएम तथा वीवीपैट के मतों की गिनती में अंतर पाये जाने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम मतों का वीवीपैट की पर्चियों से मिलान करने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा व्यवस्था में ईवीएम के मतों का किन्हीं पांच मतदान केन्द्रों की वीवीपैट की पर्चियों से मिलान मतगणना के बाद किया जाता है। आयोग ने सात चरण में संपन्न हुये मतदान में अत्यधिक संख्या में (16.49 लाख) डाक मतपत्र मिलने के कारण मतगणना को विलंबित होने से बचाने के लिये डाक मतपत्रों के साथ ही ईवीएम के मतों की भी गिनती कराने की व्यवस्था की है। 

 चुनाव आयोग ने ईवीएम के मतों की गिनती से पहले वीवीपैट की पर्चियों को गिनने की विपक्षी दलों की मांग को अव्यवहारिक बताते हुये कहा है कि मतगणना, पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही होगी, जिसके तहत ईवीएम के मतों की पहले और वीवीपैट की पर्चियों को बाद में गिना जायेगा।

आयोग की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, विपक्षी दलों की मांग पर आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दो दौर के गहन विचार विमर्श के बाद यह फैसला किया है। आयोग ने दलील दी है कि विपक्षी दलों का सुझाव मानने पर मतगणना में अनावश्यक रूप से अधिक समय लगेगा। इससे चुनाव परिणाम के घोषित होने में भी देरी होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई में कांग्रेस सहित 22 दलों के नेताओं ने मंगलवार को चुनाव आयोग से वीवीपैट की पर्चियों की गिनती, ईवीएम के मतों की गिनती से पहले करने और ईवीएम तथा वीवीपैट के मतों की गिनती में अंतर पाये जाने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम मतों का वीवीपैट की पर्चियों से मिलान करने की मांग की थी।

मौजूदा व्यवस्था में ईवीएम के मतों का किन्हीं पांच मतदान केन्द्रों की वीवीपैट की पर्चियों से मिलान मतगणना के बाद किया जाता है। इसी तरह ईवीएम के मतों की गिनती से वीवीपैट की पर्चियों का मिलान नहीं होने पर वीपीपैट की पर्चियों की संख्या को ही मतगणना में शामिल किया जाता है। आयोग ने विपक्षी दलों के सुझाव को अस्वीकार करते हुये कहा है कि मौजूदा व्यवस्था के तहत ही बृहस्पतिवार को मतगणना होगी। विपक्षी दलों ने मांग की थी कि ईवीएम के मतों से वीवीपैट की पर्चियों के मिलान में अंतर पाये जाने पर संबद्ध विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों की वीवीपैट पर्चियों का ईवीएम के मतों से मिलान किया जाये। इसे अस्वीकार करते हुये आयोग ने दलील दी है कि ऐसा करने से मतगणना में बहुत अधिक देरी होगी।

इसके मद्देनजर आयोग ने उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही मतगणना कराये जाने का फैसला किया है। इसके अलावा आयोग ने डाक मतपत्रों के साथ ही ईवीएम के मतों की भी गिनती कराने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय और राज्य पुलिस बल, सशस्त्र बल और विदेशों में तैनात राजनयिकों एवं कर्मचारियों (सर्विस वोटर) के मतदान में इस्तेमाल किये जाने वाले डाक मतपत्रों की गिनती के साथ ही मतगणना शुरु होती है। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती होती है। आयोग ने सात चरण में संपन्न हुये मतदान में अत्यधिक संख्या में (16.49 लाख) डाक मतपत्र मिलने के कारण मतगणना को विलंबित होने से बचाने के लिये डाक मतपत्रों के साथ ही ईवीएम के मतों की भी गिनती कराने की व्यवस्था की है। 

टॅग्स :इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)लोकसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?