लाइव न्यूज़ :

Jammu-Kashmir: वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के जाने पर लगी रोक, भक्तों को वापस लाने के लिए चलेगी विशेष ट्रेन; जम्मू में हाई अलर्ट

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 9, 2025 16:09 IST

Operation Sindoor: गंडोला को परसों से ही बंद कर दिया गया था। हालांकि हवाई मार्ग के बंद हो जाने के बाद कश्मीर और प्रदेश के अन्य इलाकों में फंसे हुए प्रवासी नागरिकों को उनके घरों तक पहुंचाने की खातिर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

Open in App

Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर में फंसे हुए पर्यटकों और श्रद्धालुओं को वापस भिजवाने के लिए रेलवे ने तीन विशेष रेलें चलाने का फैसला किया है। कई ट्रेनों को रद्द करके सैन्य कार्रवाई के लिए इस्तेमाल की तैयारी हो रही थी। जबकि प्रदेश प्रशासन प्रत्यक्ष तौर पर वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों हत्तोसाहित कर रहा था और उन्हें अगले निर्देश तक प्रदेश में न आने की सलाह दी जा रही थी।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और सुरक्षा खतरों के बीच श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पवित्र वैष्णो देवी तीर्थयात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि वे कम से कम 10 मई 2025 की सुबह 5 बजे तक वैष्णो देवी की यात्रा से बचें। यह निर्णय संभावित हवाई खतरों के मद्देनजर लिया गया है, क्योंकि जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। 

हाल के दिनों में जम्मू और जैसलमेर सहित कई उत्तरी राज्यों में ड्रोन और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आई हैं। सीमा पार से होने वाली सैन्य गतिविधियों और हवाई घुसपैठ की घटनाओं के बाद जम्मू क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वैष्णो देवी मंदिर, जो पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, प्रतिदिन हजारों भक्तों को आकर्षित करता है. ऐसे में प्रशासन भक्तों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रहा है।

श्राइन बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों से अनुरोध है कि वे बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित आश्रय स्थलों पर ही रहें। तीर्थस्थल पर मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। स्थानीय प्रशासन को रक्षा बलों के साथ मिलकर किसी भी हवाई खतरे के प्रति सतर्क रहने और क्षेत्र में तीर्थयात्रियों व स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले कल पाकिस्तान के ड्रोन हमलों से पहले ही कश्मीर के सबसे बड़े पर्यटनस्थल गुलमर्ग में भी टूरिस्टों के आने पर रोक लगा दी गई थी। गंडोला को परसों से ही बंद कर दिया गया था। हालांकि हवाई मार्ग के बंद हो जाने के बाद कश्मीर और प्रदेश के अन्य इलाकों में फंसे हुए प्रवासी नागरिकों को उनके घरों तक पहुंचाने की खातिर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह भी दुखद कहा जा सकता ह ैकि कल के ना’पाक हमलों के बाद सैंकड़ों प्रवासी श्रमिक जम्मू से पलायन कर गए हैं।

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरइनडो पाकपाकिस्तानArmyजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह