लाइव न्यूज़ :

Operation Sindoor: BSF ने जम्मू में 7 आतंकवादियों को मार गिराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2025 12:35 IST

BSF killed 7 terrorists in Jammu: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देOperation Sindoor: BSF ने जम्मू में 7 आतंकवादियों को मार गिराया

BSF killed 7 terrorists in Jammu: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि उसने जम्मू में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को मार गिराया और पाकिस्तान रेंजर्स की एक चौकी को भी नष्ट कर दिया है। यह घटना बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात को सांबा सेक्टर में हुई, जब निगरानी करने वाले बीएसएफ के जवानों ने आतंकवादियों के एक ‘‘बड़े समूह’’ को देखा था। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि घुसपैठ की कोशिश को पाकिस्तान रेंजर्स की ढांढर चौकी का समर्थन था, जिनकी गोलीबारी की आड़ में आतंकवादी घुसपैठ करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया, कम से कम सात आतंकवादियों को मार गिराया और ढांढर चौकी को भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने उक्त चौकी के ध्वस्त होने की एक ‘थर्मल इमेजर क्लिप’ भी साझा की। पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकवादी हमले और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के हमले के बाद दोनों देशों के बीच मौजूदा शत्रुता के मद्देनजर बीएसएफ ‘हाई अलर्ट’ पर है।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीरपाकिस्तानPakistan Armyआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी