लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन सिंदूरः भारतीय सशस्त्र बल पर देश को नाज, अमित शाह ने कहा-नीति और न्याय पर देश अटूट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 16, 2025 17:41 IST

Operation Sindoor: विभिन्न एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने के उद्देश्य से दिल्ली में एक नये केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देएजेंसी केंद्र की स्थापना 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद की गई थी।आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति और न्याय के लिए देश की अटूट प्रतिज्ञा है।भविष्य की कार्रवाई पाकिस्तान के आचरण पर निर्भर करेगी।

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में नए मल्टी-एजेंसी सेंटर (MAC) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, हमारी एजेंसियों की सटीक खुफिया जानकारी और हमारी तीनों सेनाओं की अचूक मारक क्षमता का अनूठा प्रतीक है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प, विभिन्न एजेंसियों द्वारा सटीक खुफिया जानकारी जुटाने और भारतीय सशस्त्र बलों की अचूक मारक क्षमता का प्रतिबिंब है।

शाह ने विभिन्न एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी साझा करने के उद्देश्य से दिल्ली में एक नये केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। खुफिया ब्यूरो के तहत इस बहु एजेंसी केंद्र की स्थापना 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद की गई थी, जिसका उद्देश्य कानून प्रवर्तन में शामिल विभिन्न हितधारकों के बीच समय पर जानकारी साझा करना है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में सात मई को तड़के पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। भारत और पाकिस्तान ने 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति जताई।

हालांकि, भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उसने केवल अपने अभियान को रोका है और उसकी भविष्य की कार्रवाई पाकिस्तान के आचरण पर निर्भर करेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नई नीति और न्याय के लिए देश की अटूट प्रतिज्ञा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकी हमलाअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील