लाइव न्यूज़ :

अब अधिकारी नहीं बल्कि किसान करेंगे मंडी समितियों का संचालन: योगी आदित्यनाथ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 10, 2019 03:32 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मंडियों की व्यवस्था में आमूल—चूल परिवर्तन किया है, लेकिन ये मंडियां और सफलतापूर्वक तभी चल पाएंगी जब किसानों के प्रतिनिधि ही इन मंडियों का संचालन करें.

Open in App

लखनऊ, 9 जून (एजेंसी): उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने तय किया है कि आने वाले समय में मंडी समितियों का संचालन कोई अधिकारी नहीं, बल्कि किसानों का प्रतिनिधि करेगा. योगी ने आज 'द मिलियन फार्मर्स स्कूल' कार्यशाला के तीसरे संस्करण के उद्घाटन अवसर पर कहा कि किसी मंडी का कोई अधिकारी क्यों संचालन करेगा? जिन किसानों के लिए मंडियां स्थापित की गई हैं, वह क्यों उनका संचालन नहीं कर सकते. किसानों के प्रतिनिधियों की एक बॉडी ही मंडियों समितियों का संचालन करेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मंडियों की व्यवस्था में आमूल—चूल परिवर्तन किया है, लेकिन ये मंडियां और सफलतापूर्वक तभी चल पाएंगी जब किसानों के प्रतिनिधि ही इन मंडियों का संचालन करें. योगी ने प्रदेश की पिछली सरकारों पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के जमाने में किसानों के प्रति राजनीतिक उपेक्षा थी. उन सरकारों की अकर्मण्यता के कारण किसानों की उपज खरीदने की कोई पारदर्शी व्यवस्था नहीं थी. किसानों के सामने कृषि से पलायन करने या फिर आत्महत्या करने के अलावा कोई चारा नहीं था.

योगी ने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलें किसानों की आय का बड़ा साधन हैं. हम इन्हें आधुनिकता से जोड़ेंगे. हम जो चीनी मिलें लगा रहे हैं, उनकी क्षमता के निर्माण के साथ ही डिस्टलरी भी लगाएंगे और एथेनॉल बनाकर वाहनों को चलाएंगे. इससे इको फ्रेंडली ईंधन मिलेगा और ईंधन के लिए विदेशों पर हमारी निर्भरता कम होगी. हमने तीन चीनी मिलों पर यह काम शुरू भी कर दिया है.

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण