लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन कालनेमि: देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर में 127 ढोंगी बाबा अरेस्ट, पुलिस की कार्रवाई, 23 संदिग्ध पर एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 12, 2025 20:52 IST

Operation Kalanemi: अधिकारियों ने बताया कि देहरादून जिले में पिछले दो दिनों में करीब 61 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 17 अकेले ऋषिकेश से ही गिरफ्तार किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया जो छद्म भेष में बाबा बनकर रह रहा था।छह-सात माह पहले चोरी छिपे विभिन्न स्थानों से होते हुए देहरादून पहुंचा था।23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो लोगों को कथित रूप से साधु बनकर ठग रहे थे।

देहरादूनः उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान शुरू किए गए 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत पुलिस ने देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में अब तक 127 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया या गिरफ्तार किया है, जो साधु या बाबाओं के भेष में लोगों को ठग रहे थे। पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने यहां बताया कि 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत पुलिस द्वारा कई टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि देहरादून जिले में पिछले दो दिनों में करीब 61 ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 17 अकेले ऋषिकेश से ही गिरफ्तार किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया जो छद्म भेष में बाबा बनकर रह रहा था। पुलिस तथा अन्य एजेंसियों द्वारा की गयी संयुक्त पूछताछ में आरोपी रकम ने बताया कि वह बांग्लादेश में ढाका के पास टांगाइल जिले का रहने वाला है और छह-सात माह पहले चोरी छिपे विभिन्न स्थानों से होते हुए देहरादून पहुंचा था।

रकम बाबा बनकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहा था। सहसपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ''हमने अच्छी तरह से पूछताछ के बाद रकम को गिरफतार किया है।'' देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले के विभिन्न्न स्थानों से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो लोगों को कथित रूप से साधु बनकर ठग रहे थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को देहरादून और हरिद्वार से कुल 38 ऐसे बाबाओं को गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री पोर्टल तथा पुलिस को ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही थीं जिनमें बिना किसी धार्मिक ज्ञान के ढोंगी व्यक्ति साधु बनकर लोगों विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को डराकर या उन पर अनैतिक दवाब डालकर उन्हें अपने वश में करके ठग रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि इस समय प्रदेश में जारी चारधाम यात्रा तथा आज से शुरू कांवड़ यात्रा का सहारा लेकर ऐसे ढोंगी और सक्रिय हो गए हैं जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 66 फर्जी साधुओं को हिरासत में लिया गया है। मिश्रा ने कहा, ''जिले में 66 संदिग्ध पीर-फकीरों तथा साधुओं को हिरासत में लिया गया है जो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त थे और लोगों का शारीरिक, मानसिक या वित्तीय शोषण कर उन्हें ठग रहे थे।''

टॅग्स :उत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामीबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए