लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट का कहर, 22 आतंकियों की लिस्ट तैयार, 1 ढेर

By भारती द्विवेदी | Updated: June 23, 2018 11:43 IST

सेना द्वारा तैयार किए गए इस लिस्ट में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 11, लश्कर-ए-तैयबा के सात, जैश-ए-मोहम्मद के दो और अंसार गजावत उल-हिंद के आतंकी शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जून: जम्मू-कश्मीर में हो रही आंतकी गतिविधियों पर केंद्र सरकार का रूख सख्त है। आतंक के खिलाफ सेना ने 'ऑपरेशन ऑल आउट' शुरू किया है। इसके तहत सेना ने 22 खूंखार आंतकियों की लिस्ट तैयार की है। उन 22 आंतकियों में से एक आंतकी को सेना 22 जून को मार दिया था। मार गए आतंकी की पहचान दाउद अहमद सोफी के तौर पर की गई थी। वो इस्लामिक स्टेट के लिए काम करता था।

सेना द्वारा तैयार किए गए इस लिस्ट में हिजबुल मुजाहिद्दीन के 11, लश्कर-ए-तैयबा के सात, जैश-ए-मोहम्मद के दो और अंसार गजावत उल-हिंद के आतंकी शामिल हैं। 22 आतंकियों की लिस्ट में अंसार गजावत उल-हिंद का आतंकी जाकिर मूसा, लश्कर आतंकी मोहम्मद नावेद जट, हिजबुल मुजाहिद्दीन प्रमुख डॉक्टर सैफुल्ला, अल्ताफ कचरू उर्फ मोइन-उल-इस्लाम, समीर अहमद जैसे नाम शामिल हैं। इनमें ज्यादातर आतंकी कश्मीर के ही रहने वाले हैं, कुछ पाकिस्तान से भी हैं।  

इसके अलावा केंद्र सरकार ने ये भी फैसला किया है कि 'ऑपरेशन ऑल आउट' के तहत मारे जाने वाले आतंकियों की लाश मुठभेड़ वाली जगह ही दफनाई जाएगी। लाश को उनके परिवार वालों को नहीं सौंपा जाएगा। आतंकियों के जानजा में उमड़ने वाली भीड़, शहीदों जैसा मिलने वाला ट्रीटमेंट, जिससे की घाटी में नए युवक गुमराह होते हैं। इस देखते हुे सरकार ने ये फैसला किया है।  

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के साथ मिलकर पहली बार सरकार बनाया था। पिछले चार सालों से चल रही गठबंधन की इस सरकार का 19 जून (मंगलवार) को भाजपा की तरफ से खत्म कर दिया गया था। भाजपा ने घाटी के हालातों का हावाला देते हुए पीडीपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया। जिसके बाद महबूबा मुफ्ती को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा। फिलहाल जम्मू-कश्मीर में 6 महीने का राज्यपाल शासन लग चुका है।           

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए