लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से आ रहे लोगों के लिए सामुदायिक भवन, स्कूल खोलें : भाजपा पार्षद ने एसडीएमसी से कहा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 14:44 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद और दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के केंद्रीय जोन के अध्यक्ष ने अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल पुथल के बाद वहां से आ रहे लोगों के लिए अपने सामुदायिक भवनों और स्कूलों को खोलने का अनुरोध किया। एसडीएमसी के केंद्रीय जोन के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती को लिखे पत्र में कहा कि हिंदुओं और सिखों समेत कई लोग और परिवार अफगानिस्तान में संकट के बाद वहां से भारत आ रहे हैं। सिंह ने कहा कि अच्छी-खासी संख्या में अफगान नागरिक लाजपत नगर, अमर कॉलोनी और भोगल जैसे इलाकों में रहते हैं और वे यहां व्यापार करते हैं। सिंह ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘अफगानिस्तान में राजनीतिक संकट के बाद यहां रह रहे कई अफगान लोगों के रिश्तेदारों के शहर में आने की संभावना है। दिल्ली में रह रहे अफगान नागरिकों के पास बड़ी संख्या में लोगों को ठहराने की व्यवस्था नहीं है इसलिए मैं एसडीएमसी आयुक्त से हमारे सामुदायिक भवनों में उनके रहने और भोजन की व्यवस्था करने का अनुरोध करता हूं। आयुक्त ने मुझे पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है।’’ बहरहाल, एसडीएमसी आयुक्त ने इस बारे में सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। श्रीनिवास पुरी से भाजपा पार्षद ने कहा कि नगर निगम को अफगान नागरिकों के रहने, चिकित्सा जांच और खाने की मूलभूत व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान से आ रहे लोगों के लिए केंद्रीय जोन के तहत एसडीएमसी के बारात घर और स्कूल खोले जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील