लाइव न्यूज़ :

ओपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार मांझी ने दिया इस्तीफा, बीजद में हो सकते हैं शामिल

By भाषा | Updated: October 22, 2021 13:09 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 अक्टूबर ओडिशा में पंचायत चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए पूर्व सांसद एवं ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार मांझी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है।

मांझी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

इस्तीफे में उन्होंने लिखा, ‘‘ अत्यंत आदर के साथ, अत्यंत दुख और पीड़ा के साथ मैं यह कहना चाहता हूं कि मैंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।’’

प्रमुख आदिवासी नेता और नबरंगपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मांझी ने कहा कि वह कांग्रेस में रहते हुए लोगों की सेवा करना चाहते थे, लेकिन पार्टी में अब ‘‘उत्साह की कमी’’ है।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘ पार्टी का संगठन आपके गतिशील नेतृत्व में बहुत अच्छे से काम कर रहा था, जो धीरे-धीरे विभिन्न स्तरों पर महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अड़ियल लोगों के कारण प्रभावित हुआ और अब पार्टी ने अपनी विश्वसनीयता लगभग खो दी है, जिसे बहाल होने में लंबा समय लग सकता है। मैं लोगों की सेवा करने की काफी इच्छा रखता हूं, लेकिन कांग्रेस पार्टी में इसकी काफी कमी है। मैं बड़े ही दुख के साथ पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं....हालांकि मैं आपकी विचारधारा के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करूंगा और लोगों की सेवा करूंगा।’’

मांझी के करीबी सूत्रों ने बताया कि पूर्व सांसद इस महीने अपने समर्थकों के साथ, राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो सकते हैं, जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नबरंगपुर के दौरे पर जाएंगे।

मांझी 2009 में नबरंगपुर से ही लोकसभा सांसद चुने गए थे, लेकिन 2014 और 2019 में उन्हें क्रमश: बीजद के बलभद्र मांझी और रमेश मांझी से हार का सामना करना पड़ा था। प्रदीप मांझी की नबरंगपुर और मलकानगिरी में आदिवासियों के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है।

उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रतियां पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के ओडिशा मामलों के प्रभारी और सांसद चेल्ला कुमार, ओडिशा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक और कांग्रेस महासचिव रुद्र राजू को भी भेजी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?