लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की नसीहत, देश की भावना से सऊदी अरब को अवगत कराएं पीएम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 19, 2019 23:45 IST

Open in App

सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के भारत दौरे की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पुलवामा हमले के महज 96 घंटों के बाद रियाद की ओर से पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर का पैकेज दिया जाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की भावना से सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराना चाहिए.

पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, '' हमारे जवानों की शहादत के महज 96 घंटों के बाद पाकिस्तान को 20 अरब डॉलर देने का मोहम्मद बिन सलमान का फैसला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.'' उन्होंने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री से उम्मीद करता हूं कि वह सऊदी अरब के प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत में उन्हें, देश की भावनाओं से अवगत कराएंगे.'' गौरतलब है कि मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान दौरे पर 20 अरब डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए.

भारत पहुंचे युवराज

सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद मंगलवार को दो दिनों की भारत यात्रा पर पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल से अलग हटकर हवाईअड्डे पर उनकी आगवानी की ।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट में कहा कि प्रोटोकाल से अलग हटते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज की आगवानी की । सऊदी अरब के शाहजादे भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए हैं ।इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का विषय एक प्रमुख मुद्दा रहेगा। साथ ही दोनों देश रक्षा संबंधों में बढ़ोतरी पर भी चर्चा करेंगे जिसमें संयुक्त नौसेना अभ्यास शामिल है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दक्षिण एशिया के दौरे की शुरुआत में रविवार को इस्लामाबाद पहुंचे शाहजादे सोमवार को सऊदी अरब लौट गए थे। भारत ने उनके पाकिस्तान से यहां के दौरे पर आने को लेकर आपत्ति जताई थी।सऊदी अरब के शाहजादे ऐसे समय में भारत की यात्रा पर आए हैं जब कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 40 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप