लाइव न्यूज़ :

हादसाः लैंडिंग से पहले पवन हंस का हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, ओएनजीसी के 3 कर्मचारियों समेत 4 की हुई मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2022 08:25 IST

ONGC News: आपको बता दें यह हेलीकॉप्टर पवन हंस का था जो दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ओएनजीसी ने पवन हंस से तेल और गैस खोज और पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र में उत्पादन कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा किराए पर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देएक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त में चार लोगों की मौत हो गई है। इसमें ओएनजीसी के तीन कर्मचारियों समेत चार लोगों की जान गई है। दुर्घटनाग्रस्त के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

ONGC News: सार्वजानिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) के तीन कर्मचारियों समेत चार लोगों की मंगलवार को अरब सागर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई है। कंपनी के अनुसार, पवन हंस के नए हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित नौ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा मुंबई तट से 50 समुद्री मील दूर करीब 11:45 बजे हुआ था। 

इस मामले की जानकारी से पूरी तरफ वाकिफ ओएनजीसी के अधिकारियों ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर छह सिकोरस्की एस-76डी हेलीकॉप्टरों का हिस्सा था। इसे पवन हंस ने हाल ही में माइलस्टोन एविएशन ग्रुप से पट्टे पर लिया था। 

लैंडिंग से 4-5 मिनट पहले हुआ था हादसा 

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना का शिकार होने से पहले हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य यानी ओएनजीसी के सागर किरण रिग से लगभग चार से पांच मिनट दूर था। उन्होंने बताया कि यह हादसा करीब 11:45 बजे हुआ था। तब हेलीकॉप्टर सागर किरण रिग से केवल एक समुद्री मिल दूर था। 

मृतकों में से 3 ओएनजीसी कर्मचारी और एक अन्य शामिल

हेलीकॉप्टर फ्लोटर्स की मदद से डूबने से बचा रहा, जिससे बचाव दल को सभी नौ लोगों को बाहर निकालने में मदद मिली है। अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर सवार चार लोग बेहोश हो गए थे। उन्हें नौसेना के एक हेलीकॉप्टर के जरिये मुंबई के अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में से तीन ओएनजीसी के कर्मचारी हैं। 

कंपनी ने पवन हंस से तेल और गैस खोज और पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र में उत्पादन कार्यों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा किराए पर ली थी। वही, चौथा व्यक्ति ओएनजीसी के लिए काम करने वाले एक ठेकेदार से जुड़ा है। 

घटना के कारण का अभी तक नहीं चल पाया पता

अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र में मौसम खराब था और समुद्र में बड़ी लहरें आ गई थीं। ओएनजीसी ने पहले ही घटना की जांच शुरू कर दी है। नागर विमानन मंत्रालय भी इस संबंध में एक अलग जांच का आदेश दे सकता है।  

टॅग्स :ओएनजीसीहेलीकॉप्टरपवनहंस हेलीकॉप्टरभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतभारतीय नौसेना तैनात करेगी और अधिक युद्धपोत, युद्धग्रस्त होर्मुज को पार करने के लिए जहाजों को मिलेगा सुरक्षा कवच

भारत18 फरवरी से विशाखापट्टनम में जुटेंगी 60 देशों की नौसेनाएं?, IFR में दिखेगा 'मेक इन इंडिया' और स्वदेशी आईएनएस 'विक्रांत' का दम

भारतकौन हैं काम्या कार्तिकेयन?, 18 साल में रचा इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर