लाइव न्यूज़ :

बहराइच में सरिया फैक्टरी में क्रेन टूटने से एक मजदूर की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:30 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 28 सितंबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र में आसाम रोड स्थित सरिया फैक्टरी में मंगलवार तड़के क्रेन (भार उठाने वाली मशीन) का एक हिस्सा टूट गया, जिसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गयी और चार मजदूर घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आसाम रोड पर सरिया फैक्टरी में रात्रि पाली में काम चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे क्रेन का एक हिस्सा टूटा गया और इसके नीचे पांच मजदूर दब गए। जिनमें बिहार के चंपारण निवासी संजय (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि चार घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीन मजदूरों अनिल कुमार, दुर्गेश और राहुल कुमार को लखनऊ रेफर किया गया है वहीं मोहम्मद हसनैन का बहराइच में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी पाए गये व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?