लाइव न्यूज़ :

बहराइच में सरिया फैक्टरी में क्रेन टूटने से एक मज़दूर की मौत, चार घायल

By भाषा | Updated: September 28, 2021 12:24 IST

Open in App

बहराइच (उप्र), 28 सितंबर उत्तर प्रदेश के बहराइच ज़िले के रिसिया थाना क्षेत्र में आसाम रोड स्थित सरिया फैक्टरी में मंगलवार तड़के क्रेन (भार उठाने वाली मशीन) का एक हिस्सा टूट गया, जिसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गयी और चार मजदूर घायल हो गये। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पत्रकारों को बताया कि आसाम रोड पर सरिया फैक्टरी में रात्रि पाली में काम चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे क्रेन का एक हिस्सा टूटा गया और इसके नीचे पांच मजदूर दब गए। जिनमें बिहार के चंपारण निवासी संजय (25) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि चार घायलों को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां से तीन मज़दूरों अनिल कुमार, दुर्गेश और राहुल कुमार को लखनऊ रेफर किया गया है वहीं मोहम्मद हसनैन का बहराइच में इलाज चल रहा है।

घटनास्थल पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए