लाइव न्यूज़ :

गुजरात में मकान ढहने से एक महिला की मौत, तीन अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 14:46 IST

Open in App

भावनगर, 14 दिसंबर गुजरात के भावनगर में मंगलवार सुबह तीन मंजिला मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई जबकि उसके परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया घटना उस समय हुई जब परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे। मकान ढहने के बाद वे मलबे में दब गए।

अधिकारी ने कहा कि बाद में एक बचाव टीम ने चारों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सिद्धिबेन सोनी (20) के रूप में हुई है, जिसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि हादसे में घायल तीन अन्य लोगों में महिला के ससुराल वाले और पति शामिल हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मकान शहर के भदेवा नी शेरी मोहल्ले में स्थित है। दशकों पुरानी यह इमारत खस्ताहाल हो चुकी है।

अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय नगर निकाय ने परिवार के सदस्यों को मकान खाली करने के लिये नोटिस जारी किया था, लेकिन वे फिर भी वहीं रहते रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए